Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष वरूण कुमार साहू ने अपनी 23 सदस्यीय महानगर कमिटी एवं 19 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की

राची, झारखण्ड  | अगस्त   07, 2024 ::

भाजपा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार रांची महानगर–जिला के अध्यक्ष वरूण कुमार साहू ने अपनी 23 सदस्यीय महानगर कमिटी एवं 19 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है।
महानगर अध्यक्ष वरूण साहू ने अपनी कमिटी में राजेश कुमार सिंह, बसंत दास, अनीता वर्मा, संजीव चौधरी,सुरेश प्रसाद, विनय सिंह को उपाध्यक्ष।
बलराम सिंह एवं जितेंद्र वर्मा को महामंत्री
बलसाय महतो, बिना मिश्रा,अजीत भगत, पूनम जयसवाल, आशुतोष गिरी, विकाश रवि को मंत्री, रोशन शर्मा को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र शर्मा कार्यालय मंत्री, सोनू सिंह, सह–कार्यालय मंत्री, विश्वजीत सिंह मीडिया प्रभारी, तरुण जयसवाल,सह मीडिया प्रभारी, नयन परमार आईटी सेल संयोजक, विशाल अग्रवाल, आईटी सेल सह– संयोजक एवं दीपम बनर्जी को सोसल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।
वरूण साहू ने ओम प्रकाश पांडेय को सुखदेव नगर उत्तरी, अशोक मिश्रा को सुखदेव नगर दक्षिणी, सुजीत शर्मा को चुटिया, विनोद महतो को अपर बाजार, सूर्य प्रताप सिंह को लालपुर, आनंद वर्मा को लोवर बाजार, नवीन सोनी को लोवाडीह, ऋषभ खखड़ को हिंदपीढ़ी, सुबेश पांडेय को पंडरा, इंद्रजीत यादव को हरमू,रामजी प्रसाद को जगन्नाथपुर, पप्पू जयसवाल को हिनू, राम मनोज साहू को हटिया, पीयूष विजयवर्गीय को डोरंडा, विशाल साहू को अरगोड़ा, राम लगन राम को गोंदा, रणधीर सिंह को बरियातू सुभाष अग्रवाल को कोकर एवं उमेश यादव को दूर्वा मंडल का अध्यक्ष मनोनित किया है।
नयी कमिटी के घोषणा पर महानगर पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ,नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल एवं कांके विधायक समरी लाल ने बधाई दिया है।

Leave a Reply