Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

संत थॉमस स्कूल धुर्वा, राँची मे पुरस्कार वितरण समारोह

राची, झारखण्ड  | जुलाई  27, 2024 ::

संत थॉमस स्कूल, धुर्वा के विशाल प्रेक्षागृह में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर श्रेया भट्टाचार्यजी (डीन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड) एवं विशिष्ट अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में डॉक्टर अमिताभ भट्टाचार्य आमंत्रित थे । इनके अतिरिक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य रेवo डॉo एम० ओ० ऊमेन जूनियर, उपप्रधानाचार्या श्रीमती सूजन ऊमेन, संत थॉमस स्कूल हरदाग के प्रधानाचार्य रेवo एनिक्स जॉनसन, विद्यालय के सभी शिक्षकगण तथा अभिभावकगण भी सभागार में उपस्थित थे। इस अवसर पर
दसवीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा कक्षा से नौवीं कक्षा तक के प्रथम आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार, पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय प्रार्थना से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य रेव० डॉ० एम० ओ० ऊमेन ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका संक्षिप्त परिचय दिया । तत्पश्चात विद्यालय की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किए जाने के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । गौरव के इन क्षणों में मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरक संदेश द्वारा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तदुपरांत पुरस्कार वितरण प्रारंभ हुआ। आई सी एस ई बोर्ड की परीक्षा में उत्कर्ष विभव ने राज्य स्तर पर सबसे अधिक अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं शौर्य शेखर, रौनक श्रीवास्तव एवं सुदीक्षा सिंह ने द्वितीय स्थान तथा कुमारी अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया है। साथ ही साथ 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। पूरा सभागार करतल ध्वनि से गूँज उठा। इस अवसर पर रौनक श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम हर्षोल्लास के
साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

 

Leave a Reply