रांची , झारखण्ड | मई | 06, 2020 :: बहावलपुरी पंजाबी समाज ने बच्चों के लिए ऑनलाइन योग प्रतियोगिता एवं बहावलपुरी भाषा में ‘साडे डाडा डाडी ते नाना नानी’ कविता पाठ का किया आयोजन.
बहावलपुरी पंजाबी समाज द्वारा लॉक डाउन में घरों में कैद बच्चों का मन लगाने एवं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए ऑनलाइन योग प्रतियोगिता का आयोजन किया
जिसमें 3 वर्ष से 13 वर्ष आयु के बच्चों ने भाग लिया.
इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक योगासन कर बड़ों को भी दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया.एक और जहां बच्चों ने स्वयं योग किया
वहीं दूसरी ओर बड़ों को भी स्वस्थ रहने के लिए रोजाना योग करने का संदेश भी दिया.इस प्रतियोगिता में 29 बच्चों ने भाग लिया.संस्था द्वारा प्रत्येक ग्रुप के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा एवं सभी भाग लेने वाले बच्चों को पार्टिसिपेशन प्राइज दिया जाएगा.
संस्था के संरक्षक डॉ सतीश मिढ़ा ने कहा कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्याम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है.यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है.
संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि अभी लॉक डाउन के दौरान बहावलपुरी पंजाबी समाज संस्था द्वारा रोजाना बच्चों को विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन टास्क दिए जा रहे हैं जैसे पेंटिंग,योग,फैंसी ड्रेस इत्यादि.साथ ही बताया कि संस्था का यह हमेशा प्रयास रहता है कि आज के बच्चे अपनी भाषा बोलना एवं लिखना अवश्य सीखे ताकि हमारी भाषा संस्कृति जिंदा रहे.इसको लेकर भी कल ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता जिसका शीर्षक था ‘साडे डाडा डाडी ते नाना नानी’ का आयोजन किया गया.इस 30 सेकंड की वीडियो में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने माता पिता के सहयोग से बहावलपुरी भाषा में अपने दादा दादी एवं नाना नानी के साथ स्नेह को बड़ी संजीदगी से उजागर किया.इस प्रतियोगिता से जहां बच्चे अपनी भाषा से रूबरू हुए वहीं भाग दौड़ की दुनिया में अपने दादा दादी एवं नाना नानी को सुखद अहसास कराया.
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 29, 2024 ::रांची के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स द्वारा खेले जा रहे क्रिकेट श्रंखला सी ए पी एल -2024 सौजन्य यूनाइटेड एशिया इंफ़्रा प्राइवेट लिमिटेड टॉम पॉवर्ड बाय प्रेमसंस मोटर्स में राणीसती सुपर किंग्स और रांची वारियर्स फीमेल ने लगातार दूसरी बार ख़िताब पर कब्ज़ा किया . सेमि फाइनल के पहले मैच में राणीसती सुपर किंग्स ने रांची टाईफूंस को 6 विकेट से हराया। । टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए राणीसती सुपर किंग्स ने विरोधी टीम को 68 रन पर ऑल आउट कर दिया और जवाब में 8.5 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 69 रन बना लिए । नीलेश पटेल ने 2 विकेट लिए और 10 रन बनाये । उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया . दूसरे सेमीफइनल में रांची वारियर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 12 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 123 रन बनाये । पीछा करते हुए रांची चैलेंजर्स ने 10.4 ओवर्स में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को पा लिया . अक्षत जैन को उनके 37 रन एवं 1 विकेट के लिए मन ऑफ़ द मैच चुना गया। फाइनल मैच में राणीसती सुपर किंग्स और रांची चैलेंजर्स के बीच भिड़ंत हुई । सुपर किंग्स ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला किया और 14 ओवर्स के मैच में चैलेंजर्स को 8 विकेट पर 106 रन पर रोका । चैलेंजर्स की तरफ से हरदीप मल्होत्रा ने सर्वाधिक 23 रन बनाये . जवाब में सुपरकिंग्स की टीम 8 ओवर्स में मात्र 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली . मनीष सिंह ने 26 गेंदों पर 60 रन की नॉट आउट पारी खेली । रवि कुमार ने 16 गेंदों पर 31 रन बनाये . मनीष सिंह को प्लेयर ऑफ़ थे मैच चुना गया . महिला वर्ग में खेले गए फाइनल मैच में रांची वारियर्स ने सुविधा सुपरनोवास को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया . टॉस जीतकर सुपरनोवास ने वारियर्स को बल्लेबाज़ी का आमंत्रण दिया। वारियर्स ने निर्धारित 10 ओवर्स में 3 विकेट खोकर 86 रन बनाये। जवाब में सुपरनोवास की टीम आखिरी गेंद में 2 रन से हार गयी . वारियर्स की टीम से प्रेम जालान ने 27 गेंदों पर 44 रन एवं कोमल बंसल ने 28 गेंदों पर 33 रन बनाये । सुपरनोवास की रजनी सिंह ने 32 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली । प्रेमा जालान को प्लेयर ऑफ़ थे मैच दिया गया . महिला वर्ग में प्रेमा जालान को सर्वोत्तम बल्लेबाज़ , निशा गरोदिआ को सर्वोत्तम गेंदबाज़, निशा अग्रवाल को सर्वोत्तम क्षेत्ररक्षण और रजनी सिंह को मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ़ द सीरीज दिया गया . पुरुष वर्ग में सर्वोत्तम बल्लेबाज़ विकाश अग्रवाल , सर्वोत्तम गेंदबाज़ शुभम मोदी , सर्वोत्तम क्षेत्ररक्षण अनिषेक मिश्रा और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ़ द सीरीज नीलेश पटेल को चुना गया . इस अवसर पर अतिथि के रूप में कोल् इंडिया लिमिटेड के डाइरेक्टर फाइनेंस सीए पवन मिश्रा , श्री पंकज कुमार (चीफ विजिलेंस अफसर – सीसीएल), श्री संजय सिंह, श्री राजीव रंजन, रीजनल कौंसिल मेंबर सीए मनीषा बियानी , सी ए पी एल के उपदेशक सीए रणजीत गारोडिया, संयोजक सीए कुणाल गिलानी , सह संयोजक सीए आशीष रनसरिया, सीए अनीश जैन, सीए निधि सराफ , सब कमिटी मेंबर सीए विनय विभाकर, सीए प्रवीण शर्मा, सीए विवेक शर्मा, सीए प्रशांत पाटोदिया, सीए दीपक पटेल, सीए रोहित रॉय , सीए विशाल चंद्रा , सीए निशा अग्रवाल, सीए हर्षित गोयल एवं रांची ब्रांच की चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बागला, उपाध्यक्ष सीए उमेश कुमार , सचिव सीए हरेंद्र भारती, कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया , कार्यकारिणी सदस्य सीए निशात मोदी, सीए पंकज मक्कड़ एवं सीए प्रभात कुमार उपस्थित थे .
राची, झारखण्ड | फरवरी | 13, 2024 :: झारखंड राज्य मदरसा संस्कृत शिक्षक समन्वय समिति के अध्यक्ष मुस्तफा क़ासमि के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के मननीय उपाध्यक्ष शमशेर आलम से मुलाकात कर झारखण्ड राज्य अन्तर्गत प्रस्वीकृत 46 एवं 38 संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मियों को वेतन मद […]
राची, झारखण्ड | फरवरी | 21, 2024 ::दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा के पदाधिकारियों का वर्ष 2024-25 के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमे सीए श्रद्धा बगला को रांची शाखा का चेयरपर्सन, सीए उमेश कुमार को उपाध्यक्ष, सीए हरेन्दर भारती को सचिव, सीए अभिषेक केडिया को कोषाध्यक्ष, सीए पंकज मक्कड़ को सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन का अध्यक्ष और सीए निशांत मोदी को सी पी इ कमिटी का अध्यक्ष चुना गया | इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की राँची शाखा की कार्यकारिणी सदस्यों (2022-25) की मीटिंग आज रांची शाखा के पदेन पदाधिकारी और रीजनल कौंसिल सदस्या सीए मनीषा बियानी की अध्यक्षता में में संपन्न हुआ। सीए श्रद्धा बगला दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची ब्रांच के इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने वाले 31वीं अध्यक्ष और दूसरी महिला चार्टर्ड एकाउंटेंट् है। सीए श्रद्धा बगला 2004 में चार्टर्ड एकाउंटेंसी पास करने के बाद रांची में एक स्वतंत्र चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रैक्टिशनर के रूप में कार्य शुरू किया। सीए श्रद्धा बगला पूर्व में रांची शाखा के उपाध्यक्षा, कोषाध्यक्ष और सी पी इ कमिटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवायें दे चुके है और रांची शाखा के द्वारा आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण सेमिनार, कांफ्रेंस, खेल कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक कार्यों में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए जे पी शर्मा, सीए प्रवीण शर्मा, सीए संदीप जालान, सीए मनीषा बियानी और सीए संजय वाधवा, सीए उत्तम जैन सहित रांची के बहुत से चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने सीए श्रद्धा बगला और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है, और साथ ही भरोसा जताया है कि उनके कार्यकाल में इंस्टिट्यूट कि रांची शाखा नई उचाइयों को छुएगा| इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने इस प्रतिष्ठित पद के निर्वाचन में समर्थन देने के लिए वर्तमान अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़, सचिव सीए निशांत मोदी, कार्यकारिणी सदस्य सीए उमेश कुमार, सीए अभिषेक केडिया, सीए हरेन्दर भारती और पूर्व अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य सीए प्रभात कुमार के प्रति आभार व्यक्त किये । रांची शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण 29 फरवरी 2024 को रांची शाखा का पदभार ग्रहण करेंगे