Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

दूसरी झारखंड स्टेट रैकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ, 12 जिलों के 200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

राची, झारखण्ड  | जुलाई  26, 2024 ::

दूसरी झारखंड स्टेट रैकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का आयोजन रांची के गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल में किया जा रहा है. तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय ने किया. वहीं वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल के प्रेसिडेंट कुलतार सिंह, झारखंड स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन (जेएसटीटीए) के मुख्य संरक्षक जय कुमार सिन्हा, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सचिव समरजीत सिंह मौजूद रहे. इस चैंपियनशिप में झारखंड के 12 जिलों के लगभग 200 प्रतिभागी विभिन्न श्रेणियों में ट्रॉफी उठाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे.

जेएसटीटीए के समर जीत सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया. साथ ही कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सैनिकों की जीत की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करने के लिए राष्ट्रगान गाया गया और दो मिनट का मौन रखा गया. कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल डॉ. कैप्टन सुमित कौर, स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सोनिया कौर, एस. हरमीत सिंह, रांची टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव सुदीप्ता मुखर्जी समेत विद्यालय के सचिव एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

 

 

Leave a Reply