राची, झारखण्ड | जुलाई 24, 2024 ::
दो दिवसीय रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप रांची जिला योग संघ के तत्वावधान में आगामी 27 एवं 28 जुलाई को गुरु गोविंद सिंह स्कूल कमड़े रांची में आयोजित की जा रही है। रांची जिला योग संघ की सचिव रजनी बक्शी ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता में रांची जिला के लगभग 300 से ऊपर प्रतिभागी 11 आयु वर्गों में बालक बालिका भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 जुलाई को पूर्वाहन 11:00 बजे से तथा 28 जुलाई को पूर्वाहन 9:00 बजे से शुरू होगी। वहीं प्रतियोगिता में 28 जुलाई को अपराह्न 3:00 से योग टाइटल स्पर्धा शुरू होगी इसके उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित की जाएगी। इसी प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला योग टीम का गठन किया जाएगा। जो चयनित खिलाड़ी आगामी जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में रांची का प्रतिनिधित्व करेगी।




