रांची , झारखण्ड | जनवरी | 31, 2020 :: मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता ने श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री पद का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर श्रम नियोजन विभाग के सचिव श्री राजीव अरुण एक्का एवं विभाग के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


रांची , झारखण्ड | जनवरी | 31, 2020 :: मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता ने श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री पद का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर श्रम नियोजन विभाग के सचिव श्री राजीव अरुण एक्का एवं विभाग के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
राची, झारखण्ड | जून | 20, 2025 :: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), रांची शाखा द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “संतुलित जीवन के लिए योग” को ध्यान में रखते हुए, शाखा ने योग के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत एक लेखन प्रतियोगिता से हुई, जिसका विषय था “संतुलित जीवन के लिए योग”, जिसमें सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और योग के लाभों पर अपने विचारों को अभिव्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, एक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका विषय था “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रचनात्मकता के साथ अपने संदेश प्रस्तुत किए, जो कि योग के सार्वभौमिक महत्व को दर्शाते हैं। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा योग प्रशिक्षण शिविर, जिसका संचालन श्रीमती शिल्पा जैन, संस्थापक – स्वर्णीय योग, द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की विधियों का प्रशिक्षण दिया और जीवन में योग को अपनाने के लाभों पर प्रकाश डाला। यह सत्र विशेष रूप से तनाव प्रबंधन, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संतुलन पर केंद्रित रहा। शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने कहा, “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम समाज में जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं।रांची शाखा ICAI का यह आयोजन न केवल पेशेवरों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रयास था, बल्कि समाज को “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के वैश्विक संदेश से भी जोड़ने का माध्यम बना।” इन कार्यक्रमों में रांची शाखा के सचिव सीए भुवनेश ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य सीए हरेन्दर भारती, सीए दिलीप कुमार और काफी संख्या में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ सीए विधार्थियों ने भाग लिया।
राची, झारखण्ड | जनवरी | 12, 2025 :: श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम, पुंदाग संपन्न हुई। बैठक में झारखंड के सबसे बड़ा श्री राधा- कृष्ण मंदिर की की गई भव्य शुभारंभ की विस्तृत […]
राँची । जुलाई | 29, 2018 :: आज दिनांक 29 07 2018 दिन रविवार को राजधानी राँची हरमु स्थित रुक्मणी टावर में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के दूसरे ब्रांच कार्यालय का उदघाटन कंपनी के प्रेसिडेंट एवं ज़ोनल बीजिनेस हैड फ़रहत इकबाल ने किया । इस अवसर पर फ़रहत इकबाल ने संबोधित करते हुए कहा की […]
