Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

कार्यक्रम “आइए धन्यवाद करे माता पिता का”  आर्यभट ऑडिटोरियम में संपन्न

राची, झारखण्ड  | जुलाई  21, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 21 जुलाई को कार्यक्रम “आइए धन्यवाद करे माता पिता का” आर्यभट ऑडिटोरियम मोरबादी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर के की गई । अतिथियों एवं राष्ट्रीय, प्रांतीय, एवं उपस्तिथ संस्थाओं के साथीयों को सम्मानित किया गया ।

शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने स्वगत उदगार देते हुए सभी का सस्वागत किया एवं समर्पण शाखा की संक्षिप्त जानकारी सबके सम्मुख रखी

आज के मुख्य अतिथि IG , IPS अखिलेश झा ने समर्पण शाखा, युवा मंच एवं इस कार्यकम की मुक्त कंठ से प्रासंसा की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राँची यूनिवर्सिटी के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा एवं उद्घाटन कर्ता के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता उपस्थित थे ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भावीन जे शाह थे जो सूरत गुजरात से आए थे, उन्होंने अपनी बातो से सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया ,

झारखन्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की स्थापना की पुर्व संध्या पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों का सम्मान समारोह किया गया। उपस्थित पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष को मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया , जिनमे गोविंद मेवाड़ा , नंदकिशोर अग्रवाल , विनय अग्रवाल , प्रवीण जैन छाबड़ा , राकेश मोदी , अभिषेक अग्रवाल , स्व: विनय जालान की धर्म पत्नी श्रीमती सुमन जालान को सम्मानित किया गया.

 

इस शानदार कार्यक्रम में 500 से ज़्यादा लोग में शामिल हुए एवं कार्यकम के उपरांत समर्पण शाखा की भूरी – भूरी प्रशंसा की एवम कहा इस तरह के कार्यकम आयोजित होते रहने चाहिए।
कायर्कम का संचालन सचिव शुभा अग्रवाल ने, धन्यवाद ज्ञापन संयोजक विनिता बियानी ने एवं वक्ता का परिचय शाखा सदस्य कोमल झुनझुनवाला ने कराया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका विनीता बिहानी , सचिव शुभा अग्रवाल , सभी पूर्व अध्यक्ष , कार्यकारिणी सदस्य , सभी युवा सदस्यों का भरपूर योगदान रहा , अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने सभी सौजन्य कर्ताओं, शाखा सदस्यो एवं सभी का आभार किया जिन्होने इस कार्यकम के अयोजन हेतु अपना सहयोग दिया।

 

Leave a Reply