Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने बच्चों के बीच स्टेशनरी के समानों का किया वितरण

राची, झारखण्ड  | जुलाई  19, 2024 ::

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राँची समर्पण शाखा द्वारा नौ पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में नौ दिवसीय कार्यक्रम 15 जुलाई से 23 जुलाई का आयोजन किया गया।
आज चौथे दिन शिक्षा के कार्यक्रम शाखा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल के सम्मान में किया गया।उनके सम्मान में बच्चों के बीच स्टेशनरी कॉपी पेन इत्यादि ज़रूरत के समानों का वितरण किया गया। यह कार्य के बी बालिका उच्च विद्यालय, मेट्रो गली के पास में किया गया था। इस कार्य में 200 बच्चे लाभान्वित हुए ।बच्चे सामान पाकर बहुत खुश हुए।

झारखण्ड प्रांतीय सयोजिका जनसेवा एवं राजनीतिक चेतना मीना टाईवाला भी उपस्थित रही।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया , संयोजिका कविता सोमानी, पूर्व अध्यक्ष मीना टाईवाला, दीपिका मोतिका, पूजा जैन, कविता जालान, पायल जैन , चंद्रकला, कोमल झुनझुनवाला, कोमल पोद्दार उपस्थित थी ।

 

Leave a Reply