राची, झारखण्ड | जुलाई 18, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज के भौतिकी विभाग में “आशीर्वचन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के पूर्व डीएसडब्ल्यू, भौतिकवेत्ता डॉ सतीश चन्द्र गुप्ता उपस्थित थे। स्नातकोत्तर भौतिकी अंतिम वर्ष के छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के सूत्र सिखाए गए। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें आश्वस्त किया कि जीवन के हर दोराहे पर मारवाड़ी महाविद्यालय के शिक्षक आपका मार्गदर्शन करने को तत्पर मिलेंगे। महाविद्यालय से निकलकर जिस भी क्षेत्र में कार्य करें उसमें ईमानदार मेहनत दिखनी चाहिए। विभागाध्यक्ष संतोष रजवार ने भी स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उन्हें कई टिप्स दिए। इस अवसर पर छात्र – छात्राओं ने अपनी बातें साझा की और महाविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।




