Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जो सर्वग्राही, सर्वस्पर्शी एवं सर्वप्यापी है : सीपी सिंह

राची, झारखण्ड | मई | 07, 2024 ::

भाजपा, रांची लोकसभा प्रधान चुनाव कार्यालय, अरगोड़ा में भाजपा रांची महानगर– जिलाध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में एक मिलन समारोह संपन्न हुआ। मिलन समारोह में समाजसेवी अनवर खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं राष्ट्रवाद से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जो सर्वग्राही, सर्वस्पर्शी एवं सर्वप्यापी है यही कारण है की सभी विचारधारा को मानने वाले लोग भाजपा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहें हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस चुनाव में तन मन धन से चुनाव में लगने का आह्वान किया।

महानगर जिला अध्यक्ष वरूण साहू ने कहा की इस बार एनडीए 400 सीटें जीतेगी एवं मोदी जी देश के तीसरे बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अगामी 25 मई को आम जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का आह्वान किया।
इस मिलन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रांची के विधायक सी पी सिंह रांची नगर निगम के निवर्तमान उपमहापौर एवं रांची लोकसभा के संयोजक संजीव विजयवर्गीय भाजपा प्रदेश मंत्री सीमा पासवान भाजपा रांची महानगर के महामंत्री बलराम सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा,रांची महानगर के अध्यक्ष जॉनी वाकर खान, मोहम्मद रब्बानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता कमाल खान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभा यादव भाजपा रांची महानगर जिला उपाध्यक्ष राजू सिंह ने सभी को पार्टी का पट्टा पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

 

Leave a Reply