राची, झारखण्ड | जून 30, 2024 ::
दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की स्थापना 1 जुलाई 1949 को भारतीय संसद के एक अधिनियम के द्वारा किया गया था। इसी कारण सीए इंस्टिट्यूट स्थापना दिवस और उससे पूर्व स्थापना सप्ताह में पुरे देश भर में बहुत से सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इसी सन्दर्भ में इंस्टिट्यूट की रांची शाखा के द्वारा मेहरु गांव, बेड़ो में पर्यावरण की संरक्षण हेतु पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजित किया। साथ ही गांव के गरीब बच्चों के बीच 200 पठन – पाठन सामग्री वितरित भी किया गया।
आज सुबह पुरे भारत में स्थित आई सी ए आई की शाखाओं के साथ साथ रांची एक मोराबादी मैदान में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के द्वारा भारत की विकसित बनाने के लक्ष्य को लेकर “सीए रन फॉर विकसित भारत” दौड़ आयोजित किया गया। इस मैराथन में 60 से ज्यादा पुरुष और महिला चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने भाग लिया। इस “सीए रन फॉर विकसित भारत” दौड़ में पुरुष वर्ग में सीए सेखर सुमन विजेता और सीए हरेन्दर यादव उपविजेता बने। महिला वर्ग में सीए ऋचा अरोड़ा विजेता और सीए रुचिका पोद्दार उपविजेता बानी। इस दौड़ में उपस्थित रीजनल कौंसिल सदस्य सीए मनीषा बियानी ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम के आयोजन पर उपस्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सम्बोधित करते हुए इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने कहा कि हम चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को पुरे समाज में काफी प्रतिष्ठा से देखा जाता है। इस कारन इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से समाज में एक अच्छा सन्देश जाता है। लोगों का ध्यान इन सामाजिक और आर्थिक विषयों पर आकर्षित होती है। इन्होने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के कारण आज लोग अत्यधिक गर्मी, अत्यधिक वर्षा जैसे गंभीर समस्यों से जूझ रहे हैं और पर्यावरण में आये इस असंतुलन को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय वृक्षों का संरक्षण और ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने से ही हो सकता है उन्होंने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में 101 फलदार और अन्य तरह के वृक्ष लगाए गए है। साथ ही उन्होंने गरीब बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री वितरण पर बोलते हुए कहा कि समाज कि हर बुराई चाहे वह गरीबी हो, हिंसा हो सबका जवाब शिक्षा ही है इससे बच्चों और गांववालों के बीच शिक्षा को लेकर एक अच्छा सन्देश जायगी।
मोराबादी मैदान में “सीए रन फॉर विकसित भारत” के लिए फ्लैग दिखते हुए सीए श्रद्धा बगला ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुलकलाम ने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को भारत के विकास का एक अहम् साझीदार बताया है। और आज के यह दौड़ वर्तमान सरकार कि उस नीति को सपोर्ट करने के लिए है कि भारत 2047 तक आर्थिक रूप से विकसित बन जाएगी और इसके लिए हम चार्टर्ड एकाउंटेंट्स सरकार और समाज के साथ पूरी निष्ठा के साथ अपनी भागीदारी प्रस्तुत कर रहे हैं और आगे भी करने के लिए तैयार हैं।
रांची शाखा के चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 1 जुलाई को सीए स्थापना दिवस के अवसर पर आई सी ए आई भवन, रांची में आई सी ए आई कि झण्डोत्तलन के बाद सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर और हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया है। इन्होने इन कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ सीए विधार्थियों को भाग लेने का आग्रह किया।
इस कार्यक्रमों आयोजन में विरक्षारोपण और पठन पाठन सामग्री वितरित करने के कार्यक्रम के संयोजक सीए नीलेश पटेल, सीए रन फॉर विकसित भारत के संयोजक सीए रिंकू खेमका और सीए विनय विभाकर का महत्वपूर्ण योगदान था।
इन कार्यक्रमों में इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के कोषध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया, कार्यकारिणी सदस्य सीए निशांत मोदी पूर्व अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़, सीए प्रवीण शर्मा, सीए सुभद्रा कुमारी, सीए अंजना अग्रवाल सहित काफी संख्या में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स उपस्थित हुए।




