Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

वॉलीबॉल के प्रदर्शनी मैच मे गाड़ी गांव 2-1 से विजयी

राची, झारखण्ड | जून 29, 2024 ::

रांची जिला ओलंपिक संघ के बैनर तले जिले में गत 23 जून से जारी इंटरनेशनल ओलंपिक डे सप्ताह-व्यापी खेल आयोजन के तहत रांची जिला वालीबाल संघ के द्वारा वॉलीबॉल के प्रदर्शनी मैच का आयोजन आज मारवाड़ी युवक व्यायामशाला में हुआ हुआ। गाड़ी गांव क्लब एवं मारवाड़ी युवक व्यायामशाला क्लब के बीच खेले गए मैच में गाड़ी गांव 2-1से विजयी रही। मैच के अतिथि झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे झारखंड वालीबाल संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम राज रांची वालीबाल संघ के विकाश वर्मा, संजय ठाकुर भोला प्रताप सिंह, प्रदीप अग्रवाल, नारायण घोष एवं अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित थे ।

Leave a Reply