राची, झारखण्ड | मई | 19, 2024 ::
भीषण गर्मी का दौर जारी है, इंसान के साथ साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं. जानवर भूख प्यास से दम न तोड़ें, इसके लिए विशेष इंतजाम करते हुए राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में राजधानी राँची के मोरबादी मैदान एवं पहाड़ी मन्दिर परिसर में पेड़ों पर मटकी का पॉट लगाया गया क्योंकि पहाड़ी मंदिर के जंगलों में बहुत सारे गिलहरी, सांप, पंछियों का बसेरा है इस प्रयास से बेजुबानों की जान बच जाती है प्यास मिट जाती है इससे बड़ा कोई सेवा हो नहीं सकता है राँची के सैकड़ों जगहों पर पशु पक्षियों के लिए पीने के लिए पानी एवं खाने के लिए दाना का व्यवस्था की गई।
राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने लोगों से विनम्र अपील की है, की सभी लोग अपने अपने घर के छत पर एवं वैसे स्थान जहाँ पशुओं एवं पक्षियों का आवागमन होता हो वहाँ पशु-पक्षियों के लिए मिट्टी का पॉट की व्यवस्था करें जिससे इस भीषण गर्मी में पशु पक्षियों दाना पानी मिल सके एवं उनकी जान बच सके। ऐसा कर आप पुण्य के भागी भी बने l
आज के इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रितेश वर्मा, सावन लिंडा, अनुराग तिर्की, वीरेंद्र गोप, संजय तिवारी, विक्की कच्छप, रवि शर्मा, राहुल तिर्की, गुड्डू तिर्की, मंटू गुप्ता, शौर्थ श्रेष्ठ, रॉकी भाई, उपस्थित थे l




