Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति लाइफस्टाइल

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चाय पर चर्चा

राची, झारखण्ड | मई | 09, 2024 ::

शास्त्री नगर बृजभूमी अपार्टमेंट कांके रोड रांची में वरिष्ठ समाजसेवी शंकर दुबे के नेतृत्व में “मतदाता जागरूकता अभियान”के तहत” चाय पर चर्चा”का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे।

वहीं अतिथि के रूप में रांची लोकसभा के प्रत्यासी संजय सेठ,पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, ब्रह्मकुमारी संस्थान पिठौरिया कि संचालिका बी के राजमती, पंकज वत्सल, किशोर साहू, राजीव रंजन मिश्रा, सुनील गुप्ता एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सम्मानित वोटरों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकार से रूबरू करने का था। इसके आधार से हम सभी एक अच्छे प्रतिनिधि को चुन कर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में रीता दुबे, डॉ रेणु सिंह, रीता सिंह, रंजिता पांडेय, एव अन्य कई जागरूक मतदाता गण उपस्थित थे।

 

Leave a Reply