राची, झारखण्ड | सितम्बर | 26, 2023 ::
उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन।
जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात भावी मतदाताओं ने मतदाता पहचान पत्र बनाने हेतु भरा फॉर्म 6।
राज्य भर में में मुख्य निर्वाचक पदाधिकारी, झारखण्ड के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम कराया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य भावी मतदातााओं को मतदाता सूचि में पंजीकृत कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना। इसी मुहीम कोआगे बढ़ाते हुए दिनांक- 25/09/2023 को उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के साथ मतदाता पंजीकरण शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र- छात्राओं, प्रोफेसर एवं अन्य स्टाफ ने हिस्सा लिया। इसके अलावा 75 से अधिक छात्र- छात्राओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु फॉर्म 6 भरा।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में फॉर्म कैसे भरे एवं किस फार्म का क्या है काम, जैसे- फॉर्म 6 नए मतदाता पंजीकरण हेतु, फॉर्म 6 ख आधार लिंक करने हेतु , फॉर्म 7 नाम हटाने हेतु एवं फॉर्म 8 किसी भी प्रकार के सुधार हेतु भरा जाता है इसकी जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का आयोजन कर जीतने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के अंत में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एवं प्रोफेसर ने उक्त कार्यक्रम हेतु मुख्य निर्वाचक पदाधिकारी, झारखण्ड एवं इवेंट एजेंसी ए एंड एम कम्युनिकेशन को धन्यवाद दिया।