राची, झारखण्ड | मई | 09, 2024 ::
चुटिया घाट रोड स्थित सु सुप्रसिद्ध सु।रेश्वर महादेव मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है हजारों की संख्या में महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी। कलश में रखे जाने वाले नारियल को लाल कपड़ों में लाल धागे से बांधकर तैयार कर लिया गया है। जिसमें महिलाएं चुटिया बनस तालाब से जल उठाकर सुरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगी। मंदिर को बड़े ही आकर्षक ढंग से रंग बिरंगे फूल पत्तियों से सजाया गया है। आयोजन और कलश यात्रा को लेकर पूरे चुटिया नगरी में उत्साह का माहौल है लोग बेसब्री से कलश यात्रा निकाले जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।। मंदिर कमेटी के सभी सदस्य पूरे जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं और वार्षिकोत्सव को भव्य रूप देने को तैयार हैं।सभी सदस्य एवं धर्म प्रेमी काफी उत्साहित हैं। इस मौके पर होने वाले महा आरती और भंडारा में हजारों की संख्या में शिव प्रेमी भाग लेंगे शिव महिला मंडल के सदस्य भी तैयारी में जुटी हुई हैं।




