रांची , झारखण्ड | फरवरी | 01, 2020 :: परिमल नथवाणी के जन्मदिन पर बच्चों ने केक काटा
रांची: फरवरी 01, 2020 — झारखण्ड से राज्य सभा सांसद श्री परिमल नथवाणी जी का जन्मदिवस उनके आदर्श ग्रामवासियों ने अपने—अपने तरीकों से मनाया। लोगों ने केक काटे, आपस में मिठाईयां बांटी। सी.एल.टी.आई. स्वयं सेवी के तत्वाधान में जराटोली और चुट्टु के कम्पयूटर सेन्टर, बड़ाम एवं पतरातु चुट्टु के सिलाई सेन्टर, ओखरगढ़ा मशरूम सेन्टर, सी.एल.टी.आई. कोचिंग सेन्टर एवं प्रशिक्षण केन्द्र में केक काटे गए और सांसद महोदय के र्दीघायु हेतु प्रार्थना किया गया। साथ हीं जमशेदपुर के स्कूली छात्रों द्वारा भी केक काट कर लम्बी उम्र के लिए प्रार्थना किया गया। सांसद कार्यालय हरमू में भी केक काटे गए। मौके पर श्री किसलय, श्री संदीप वर्मा, श्रीमती नुसरत जहां—प्रतिनिधि, मो.शकील, श्री शशी भुषण पाण्डेय, श्री विनय कुमार सिन्हा, श्री अशोक सिन्हा, नलिन कु.सिन्हा आदि मौजुद थे।
