राची, झारखण्ड | मई | 03, 2024 ::
दिनांक 26 से 28 अप्रैल 2024 तक जालंधर पंजाब के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पाप कैम्पस में आयोजित 13 वी सब जूनियर बालक बालिका एवं 14 वी जूनियर बालक बालिका राष्ट्रीय चौकबॉल प्रतियोगिता हो रही थी जिसमे झारखंड के जूनियर वर्ग में बालक बालिका टीम भगा ले रही थी साथ ही पूरे भारत से 20 राज्यो की बालक बालिका टीम प्रतिभाग कर रहे थे जिसमे झारखंड के बालिका टीम ने द्वितीय उपविजेता बनने गौरव हासिल की l
द्वितीय उपविजेता बन कर टीम रांची के अपने चौकबॉल कोर्ट जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर कचहरी रोड रांची पहुंची तो सभी खिलाड़ियों एवं पधाधिकारी को फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिला कर भव्य अविवादन एवं स्वागत किया गया स्वागत करने वालो में पूर्व डी.एस.पी. अरुण कुमार, आशा संस्था के डायरेक्टर अजय जायसवाल, समाज सेवी शशि वर्मा, ओम एक्वा कल्चर के सी. एम.डी. प्रसांत कुमार प्रधान, संघ के दीपक वर्मा एवं अंश वर्मा ने की.




