राँची, झारखण्ड । नवम्बर | 20, 2017 :: झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में सोमवार को उत्कृष्ट विधायक के चयन को लेकर चयन समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव ने किया। इस मौके पर समिति के सदस्य निर्भय कुमार शाहाबादी, गीता कोड़ा, चंदन मिश्र एवं प्रभारी सचिव सदस्य सचिव विनय कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से विधानसभा सदस्य विमला प्रधान, सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र को वर्ष 2017 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित किया गया। समिति ने उत्कृष्ट कर्मी के रूप में भी पांच विधानसभा कर्मियों का चयन किया है। जिसमें तेज नारायण पांडे, संयुक्त सचिव, गुलाम मोहम्मद सरफराज, जनसंपर्क अधिकारी, राम चंद्र मजूमदार, प्रतिवेदक, बुद्धदेव यादव, सहायक, कृष्णा उरांव चालक शामिल है। समिति ने बताया कि उत्कृष्ट विधायक को राज्यपाल के द्वारा विधान सभा स्थापना दिवस 22 नवंबर 2017 को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 51 हजार रुपए की राशि भी प्रदान की जाएगी। वहीं उत्कृष्ट कर्मियों को मुख्यमंत्री के हाथों से प्रशस्ति पत्र, शॉल, एवं मोमेंटो के साथ 21000 नगद राशि प्रदान की जाएगी।
Related Articles
खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने जे.आर.डी.कांप्लेक्स स्थित टाटा फुटबॉल अकादमी एवं हाई परफोर्मेंस सेंटर का किया निरीक्षण
जमशेदपुर, झारखण्ड | जुलाई | 08, 2023 :: पर्यटन, कला संस्कृति खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार, खेलों के विकास को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के दूरदर्शी सोच साकार करने और देश में खेल के क्षेत्र में झारखंड को अग्रणी राज्यों में खड़ा करने हेतु खेल विभाग प्रयासरत है। नई खेल नीति के अनुसार […]
द्वितीय इंटर स्कूल योग प्रतियोगिता सह ” योग उत्सव” 26 व 27 को : पोस्टर का अनावरण
राची, झारखण्ड | अक्टूबर 16, 2024 :: नामकुम रोड स्थित जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में 26 व 27 अक्टूबर होने वाले द्वितीय इंटर स्कूल योग प्रतियोगिता सह योग उत्सव 2024 कार्यक्रम को लेकर पोस्टर का अनावरण किया गया। जी डी गोयनका के उप निदेशक अमन सिंह, प्रचार्य डॉ सुनील कुमार, रिलेशंस के निदेशक […]
मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने सूचना भवन में स्थापित राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण : कहा राज्य सरकार लोगों के मदद के लिए कृत संकल्पित
रांची, झारखण्ड | मार्च | 25, 2020 :: मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने आज सूचना भवन में स्थापित राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने टोल फ्री नंबर 181 पर आने वाले कॉल से संबंधित जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के मदद के […]



