राची, झारखण्ड | मार्च | 29, 2024 ::
अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश के महामंत्री सुबोध कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि 31 मार्च दिन रविवार को वाईबीएन पब्लिक स्कूल सेक्टर -2 धुर्वा रांची के प्रांगण में प्रातः 10:00 बजे से प्रदेश कार्य समिति के महत्वपूर्ण चन्द्रवंशी सदस्यों एवं पदाधिकारीयों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई है, इस बैठक मे राष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिंह के साथ-साथ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप वर्मा एवं समाज से जुड़े अन्य लोगो की भी उपस्थिति रहेगी।
चंद्रवंशी समाज के सर्वांगीण विकास एवं आगामी योजना पर इस बैठक मे गहन चर्चा होगी ।




