रांची, झारखण्ड । नवम्बर | 14, 2017 :: कल दिनांक 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, राँची महानगर अंतर्गत सभी 17 मंडलों के सभी बूथों पर पार्टी का झंडा लगाकर एवं भगवान बिरसा मुंडा का चित्र लगाकर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा। साथ ही कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का चित्र भी लगाया जायेगा एवं अलग झारखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान एवं पार्टी की भूमिका पर चर्चा की जायेगी। साथ ही सभी मंडलों में पार्टी के झंडे एवं अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र के साथ मोटरसाईकिल जुलूस निकालकर लोगों को “अलग राज्य भाजपा की देन” लोगों को बताने का काम किया जायेगा।महानगर अध्यक्छ मनोज मिश्रा ने कहा कि जब एक ही दिन संगठन स्तर पर शहर के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे तो शहर में राज्य स्थापना दिवस पर संगठन की ओर से भी उत्सव का माहौल होगा। यह जानकारी महानगर भाजपा के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी।
Related Articles
संतोष कुमार बने सबसे लंबे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग पाठ के नए ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स टाइटल होल्डर, जीडब्ल्यूआर टीम ने दी मंजूरी
राची, झारखण्ड | फरवरी | 21, 2024 :: संतोष कुमार (प्लस टू समन्वयक और सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा के कंप्यूटर साइंस शिक्षक) सबसे लंबे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग पाठ के लिए नए ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स टाइटल होल्डर’ हैं। जीडब्ल्यूआर टीम ने उन्हें “सबसे लंबे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग पाठ” शीर्षक के लिए “गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब धारक” घोषित किया […]
इंडिजनस नेविगेटर द्वारा सामुदायिक सर्वेक्षण आधारित सामुदायिक कार्ययोजना पर कार्यशाला
राची, झारखण्ड | जून | 12, 2024 :: एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विमेन एंड जेंडर रिसोर्स सेंटर (WGRC) द्वारा आदिवासी विमेन नेटवर्क के साथ HRDC रांची में सफल कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की, जिनमें गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां और बोकारो […]
झारखंड कला जतरा मे झारखंड विषयक चित्रकला शिविर संपन्न
राची, झारखण्ड | मई | 29, 2023 :: संस्कृति कार्य निदेशालय पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा “झारखण्ड कला जतरा” – फेस्टिवल ऑफ क्रिएटिविटी के अंतर्गत चित्रकला शिविर संपन्न हो गया l प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 26 से 28 मई से कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स […]



