राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 17, 2023 ::
कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा नवरात्र के उपलक्ष पर आयोजित शक्ति नामक चित्रकला प्रदर्शनी हेतु कार्यशाला का आयोजन डोरंडा केंद्र में किया गया |
कार्यशाला एक हफ्ते तक चली जहाँ संस्था से कला शिक्षा ग्रहण कर रहे 8 वर्ष से 40 वर्ष के सैंकड़ों छात्रों ने भाग लिया |
इस अवसर पर कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के बच्चों ने माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों को अपने कैनवास में चित्रित किया |
इस उपलक्ष बच्चों द्वारा 108 पेंटिंग्स तैयार की गयी |
आज के कार्यशाला में बनाये गए चित्रों को दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान लगाये जानी वाली चित्रकला प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जायेगा |
समापन समारोह के उपलक्ष पर कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा |
इस कार्यशाला में बच्चों ने जल रंग, ऐक्रेलिक कलर , आयल पेस्टल , चारकोल पेंसिल आदि से माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों को दर्शाया |
इस अवसर पर कलाकृति के निदेशक धनंजय कुमार ने कहा की इस तरह के कार्यशालों से बच्चों के सृजनात्मक प्रतिभा को एक मंच मिलता है और वो अपनी प्रतिभा को लोगो के समक्ष प्रस्तुत कर पाते है |
इस चित्रकला प्रदर्शनी में आरती, कोमल, ऋचा, सुरुचि, ऋतु , निभा , शिखा, मयंक. शीतल, रिंकी , जया , सक्षम, इन्शु एवं अन्य छात्रों ने भाग लिया |




