राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 18, 2023 ::
झारखंड की प्राचीन नाट्य संस्था हस्ताक्षर ने दारोगा सिंह को उत्तरीय, स्मृतिचिन्ह और अभिनंदन पत्र देकर उनके आवास पर सम्मानित किया। हस्ताक्षर द्वारा निर्णय लिया गया था कि हस्ताक्षर के आजीवन अध्यक्ष रहे प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं साहित्यकार स्मृतिशेष अशोक पागल जी की जयंती पर शहर के वैसे व्यक्तित्व को सम्मानित किया जायेगा जिनका अशोक पागल के जीवन में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
उनके प्रथम जयंती पर रांची महानगर के ईश्वर लाल राजप्रिय, कुलदीप सिंह दीपक, खुकुरानी दास, महेन्द्र अनंत, शुभा चौधरी, शुभ्रा सरखेल को सम्मानित किया जा चुका था किन्तु दारोगा सिंह के आवश्यक कार्य हेतु अपने गाँव चले जाने के कारण उन्हें सम्मानित नहीं किया जा सका था।
इसलिए दिनांक 17 अक्टूबर को हस्ताक्षर के वर्तमान अध्यक्ष शिशिर पंडित, उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद, सचिव डॉ सुशील अंकन, सह सचिव राकेश रमण, कोषाध्यक्ष नरेश प्रसाद द्वारा दारोगा सिंह को उनके आवास पर सम्मानित किया गया।
मौके पर उनके कई पड़ोसी भी उपस्थित थे।




