Breaking News Latest News झारखण्ड

डॉ दीपक प्रसाद का चयन न्यू शिक्षा पॉलिसी सेमिनार के लिए :: शिक्षको में हर्ष

राची, झारखण्ड | अगस्त | 13, 2023 :: अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी, में सात दिवसीय शिक्षक समागम जिसमें न्यू शिक्षा पॉलिसी के ऊपर आयोजित सेमिनार में भाग लेने के लिए झारखंड के रांची विश्वविद्यालय रांची के अंतर्गत कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला के शिक्षा संकाय में कार्यरत परफॉर्मिंग आर्ट प्राध्यापक डॉ दीपक प्रसाद का चयन हुआ है, जो महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
इसकी स्थापना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से 25 दिसंबर 2014 को इसकी स्थापना की गई।
यह एक स्वायत्त संस्था है।
जिसमें शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में क्षमता निर्माण और व्यावसायिक विकास का सुदृढ़ आधार तैयार करना और उसका पोषण करने के लिए की गई थी।
साथ ही साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्यों को करना, देश के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में युवा शिक्षा को बढ़ावा देना एवं उनके भविष्य को सुनियोजित रूप से समारना और सजाना इसका मुख्य उद्देश्य रहा है।
इसका मुख्य लक्ष्य शिक्षकों को अपने कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता से प्रतिबद्ध रहना विद्यार्थियों को प्रेरित करना उच्च योग्यता को हासिल करना अच्छी तकनीक को विकसित करना मुख्य उद्देश्य लेकर शिक्षकों के बीच कार्य करती है।
इस चयन को लेकर कॉलेज प्रशासन ने खुशी व्यक्त करते हुए प्राचार्य ने कहा कि यह हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है इससे हमारे और शिक्षकों में कुछ अलग करने की लालसा जाएगी।
इस उपलब्धि के लिए डॉ प्रसाद को कॉलेज प्रशासन के सभी शिक्षकों ने बधाई दी।
बधाई देने में प्राचार्य प्रोफेसर अमर ज्योति खलखो, डॉ सीमा, डॉ दिलीप प्रसाद, डॉ राकेश प्रसाद एवं कॉलेज के समस्त अध्यापक गण।

Leave a Reply