राची, झारखण्ड | जुलाई | 09, 2023 :: आज दिनांक 9/6/23 को झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के तत्वधान में हटिया रेलवे कॉलोनी बी टाइप हनुमान मंदिर के प्रांगण में ऑटो चालकों व मालिकों के साथ अहम बैठक हुई।
जिसमें नशा से होने वाले हानि के बारे में जागरूक किया गया साथी साथ रांची जिला अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि यातायात के नियम का सही ढ़ंग से पालन किया जाए और यातायात एसपी द्वारा जारी आदेश का पालन करते हुए महासंघ की ओर से सभी मार्ग के ऑटो चालकों को 150 परिचय पत्र का वितरण किया गया।
सात हुए संघ के पुराने कार्यकर्ता मिथिलेश साव को रांची जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महेश सिंह, स मिथिलेश साव, अविनाश प्रसाद अविनाश प्रसाद, सुधीर बाबा, बाबू खान, रविशंकर सिंह, आकाश ठाकुर, दिलीप तिर्की, और सभी मार्ग के ऑटो चालक और मालिक उपस्थित हुए।




