उषा मार्टिन सीएसआर की पहल पर
पाँच दिवसीय योग स्वास्थ्य रक्षा शिविर व नैतिक शिक्षा का टाटीसिलवे मध्य विद्यालय में समापन
उषा मार्टिन कम्पनी द्वारा दस गाँवों में 50 दिनों तक चलेगा योग स्वास्थ्य रक्षा अभियान
सफलता के लिए जीवन में कर्म की ईमानदारी जरूरी: एसबीएन शर्मा ( उषा मार्टिन, यूनिट हेड )
——–
रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 22, 2022 :: सही कर्म का निर्णय खुद अपने अंतरात्मा से लेना होता है। जीवन में जो सही है, उससे प्रेरणा ले और उसको आगे बढ़ने का साधन बनाए।
सदैव ईमानादारी से क्रियाशील रहनेवाला व्यक्ति सफल होता है।
चाहे वह शारीरिक स्वास्थ्य हो या मानसिक रूप से सजगता की बात होे।
उक्त बातें उषा मार्टिन के यूनिट हेड एसबीएन शर्मा ने कहीं ।
श्री शर्मा आज टाटीसिलवे मध्य विद्यालय में योग और नैतिक मूल्यों की शिक्षा अभियान के सत्रों की समाप्ति पर बोल रहे थे।
उषा मार्टिन फाॅउंडेशन और शालिनी अस्पताल के सौजन्य से अगले 50 दिनों तक टाटीसिलवे के इर्द गिर्द के गांवों एवं स्कूलों में यह अभियान चलाया जायेगा।
श्री शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी पढ़कर सफल होना चाहते है। सफलता के लिए ईमानदारी जरूरी है।
अगर हम अपने दैनिक काम में सजग है, तो वह ईमानदारी है। चाहे पढ़ाई करें, योग करें या कोई अन्य काम करें।
यह ध्यान नहीं देना है कि कोई हमारी गलती को देख रहा है या नहीं।
इसके लिए खुद प्रेरित होना है और आगे बढ़ते जाना है।
उन्होंने कहा कि कंपनी के माध्यम से जो सहयोग होना है, वह चलता रहेगा।
इस अवसर पर बच्चों ने योग, प्राणायम और आसन का प्रायोगिक प्रदर्शन किया और बताया कि उनके जीवन में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
स्वामी मुक्तरथ ने बताया कि गाँवों के बच्चों में आगे बढ़ने की ललक है।
वह सदैव सीखने के लिए प्रयत्नशील है।
उषा मार्टिन के माध्यम से चलाया जा रहा ग्रामीण योग स्वास्थ्य जागरूकता अभियान से बच्चों एवं ग्रामीणों को काफी लाभ होगा।
इससे बच्चों का शारिरिक और मानसिक विकास होगा और आत्मबल में वृद्धि होगी ,उनका उनमें चारित्रिक गुणों की भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर डाॅ मयंक मुरारी ने बताया कि हरेक गाँव और स्कूलों में पाँच दिनों का विशेष सत्रों के माध्यम से युवाओं को केंद्र में रखकर भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के गुणों का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस अभियान में गाँव के बच्चों के अलावा जन प्रतिनिधि और युवावर्ग को भी जोड़ा जायेगा।
विद्यालय के प्राचार्या वीणा महतो ने कहा कि उषा मार्टिन का यह प्रयास सराहनीय है।
कारखाने के प्रयास से विद्यालय के आधारभूत संरचना का विकास किया गया है।
इस अवसर पर शालिनी अस्पताल के राणा विकास, शिशिर भगत के अलावा मोनीत बूतकुमार, भुवनेश्वर महतो, सुनीता देवी, रौशन लिंडा आदि उपस्थित थे।




