राची, झारखण्ड | नवम्बर | 20, 2022 :: आज दिनांक 20 नवंबर 2022 दिन रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्वावधान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 75 वा अमृत महोत्सव के अंतर्गत रांची कॉलेज मैदान में वुडबॉल के खिलाड़ियों को “एक भारत श्रेष्ठ भारत “कार्यक्रम के तहत” अटल बिहारी वाजपेयी खेल सम्मान” देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर झारखंड के सैंकड़ो बालक /बालिका वुडबॉल खिलाड़ियों को “अटल बिहारी वाजपेयी खेल सम्मान “का प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी जी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में झारखंड राज्य वुड बॉल संघ के सचिव गोविंद झा, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री अमित कुमार ठाकुर,गुरुकुल शिक्षा के निदेशक सूरज प्रसाद, समाजसेवी मुकेश नायक जी उपस्थित थे।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर लगातार खेल एवं खिलाडियों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। खिलाड़ियों का सम्मान देने से खिलाडियों का मनोबल भी बढ़ता है। झारखंड खिलाडियों का गड़ रहा है। यहां के खिलाड़ी कम संसाधन के बावजूद भी अपनी लगन एवं मेहनत से झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन कर रहें हैं। इस अवसर बंटी टोप्पो,राजू कुमार,नितेश कुमार शाह, अंकित कुजूर, राधिका, स्नेहा कुमारी , मनोरमा कुमारीआदि वुड बॉल खिलाड़ी गण उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।
Related Articles
टीम कुणाल ने ओसीसी पथ, लालजी हिरजी रोड, एसएन गांगुली रोड पंडरा बाजार में किया चुनाव प्रचार
रांची , झारखण्ड | सितम्बर | 04, 2019 :: पंडरा बाजार किसी ना किसी कारण से हमेशा त्रस्त रहा है, कभी राजनीति कारणों से तो कभी स्वच्छ्ता के कारणों से तो कभी बहुत ज्यादा भाड़ा के वजह से, यही वजह से है कि पंडरा बाजार हमेशा चेंबर के नजर में सबसे ऊपर रहता है। टीम […]
ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिशनर ब्रुश बैकमेन का विकास भारती रांची कैम्पस भ्रमण
रांची, झारखण्ड । मई | 12, 2017 :: ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर ब्रुश बैकमेन का विकास भारती रांची कैम्पस भ्रमण एवं पद्मश्री अशोक भगत से शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर श्री ब्रुश ने विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संस्था के रांची कार्यालय परिसर में संचालित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रशिक्षणों का भी अवलोकन किया। […]
लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग :: ऑक्सफोर्ड ने गैलेक्सी को हराया
रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 10, 2022 :: गोल चक्कर मैदान में खेले जा रहे लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के तहत एक मैच में आज ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम ने गैलेक्सी क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित किया पहले बल्लेबाजी करते हुए गैलेक्सी की टीम ने 25.4 ओवर में […]