राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 18, 2022 :: धर्मकोड के मुद्दे पर एक मंच पर आएं आदिवासी: प्रेम शाही मुंडा रांची: धर्मकोड की मांग को लेकर 30 अक्टूबर को रांची के करम टोली स्थित धूमकुरिया स्थल में आदिवासी धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया है। राज्य स्तर पर होने वाले इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। मंगलवार को आदिवासी जन परिषद के कार्यालय में उक्त जानकारी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमशाही मुंडा ने दी। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव मेघलाल मुंडा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभय भुटकुवर मुख्य रूप से उपस्थित थे ।श्री मुंडा ने बताया कि तैयारी को लेकर एक तैयारी समिति का भी गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष मेघलाल मुंडा को बनाया गया है और सदस्यों में डॉक्टर रूपाय मांझी, उमेश मुंडा , तडकन सिंह मुंडा, अडंबर मुंडा, केशव सिंह मुंडा, सुशीला मुंडा सेलिना लकड़ा, संगीता टोप्पो, शकुंतला उराव और पूरन चंद मुंडा को शामिल किया गया है ।श्री मुंडा ने बताया कि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ,उड़ीसा मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र राज्य के गणमान्य नेता भाग लेंगे। उन्होंने उन आदिवासी भाई बहनों से घर वापसी की अपील की है जो किन्ही कारणों से दूसरे धर्मों में चले गए हैं ।सम्मेलन में भारी संख्या में घर वापसी की संभावना है । श्री मुंडा ने धर्मकोड के मुद्दे पर आदिवासियों से एक मंच पर आने की अपील की है। मौके पर प्रदीप खलखो और मनेश्वर उराव भी उपस्थित थे।
Related Articles
माहेश्वरी महिला संगठन रांची द्वारा अक्षय तृतीया पर शरबत, चना, आम पानी का वितरण
राची, झारखण्ड | मई | 10, 2024 :: माहेश्वरी महिला संगठन रांची के सौजन्य से अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर माहेश्वरी भवन के सामने आने जाने वाले राहगीरों के बीच शरबत, चना, आम पानी का वितरण किया गया साथ ही अन्नपूर्णा सेवा मे भी सहयोग राशि प्रदान किया गया | इस अवसर पर सभा […]
स्मार्ट सिटी धुर्वा रांची में मंत्रियों के लिए बन रहे निर्माणाधीन आवास एवं आवासीय परिसर का मुख्यमंत्री द्वारा औचक निरीक्षण
राची, झारखण्ड | मार्च | 27, 2023 :: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज स्मार्ट सिटी धुर्वा रांची में माननीय मंत्रियों के लिए बन रहे निर्माणाधीन आवास एवं आवासीय परिसर का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों से माननीय मंत्रियों के लिए बन रहे निर्माणाधीन आवास से संबंधित सभी कार्यों की बिंदुवार […]
आंध्र प्रदेश : बड़ी जीत से 12वी जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने की शुरुआत
* अपने पहले मैच में हॉकी असम को 9=0 से किया पराजित * झारखंड की प्रमोदनी लकड़ा ने लगाई गोल की हैट्रिक आंध्र प्रदेश | मार्च | 26, 2022 :: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड […]