रांची, झारखण्ड । सितम्बर | 15, 2017 :: रांची जिला अंतर्गत बेड़ो प्रखंड के जरिया नहरटोली में शुक्रवार को खेले जा रहे ऑल झारखंड फुटबॉल टूर्नामेंट-2017 के दूसरे दिन का पहला मैच एलेवन गोरखा रेजिमेंट लखनऊ और आर्मी यंग स्पोर्टिंग नारी रांची के बीच खेला गया। लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में यंग स्पोर्टिंग को 1-0 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। दूसरा मैच एसवीएस सरना टोली रांची और कोयलांचल के बीच होना था। लेकिन कोयलांचल के नहीं पहुंचने के कारण सरना टोली को वॉक ओवर दे दिया गया। तीसरे मैच में संत जॉन फुटबॉल एकेडेमी रांची ने ट्राइबे्रकर में बीएसएसआर सेमरा को 5-4 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। 15 सितबर को खेले गए क्वाटर फाइनल में संत जॉन ने एसवीएस सरना टोली रांची को 2-0 गोल से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 16 सितंबर को पहला मैच रॉयल क्लब राउरकेला और डीएचबी बेड़ो के बीच होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को होगा। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल गोप, सचिव अजित लकड़ा, कोषाध्यक्ष संतोष लकड़ा, संरक्षक बिशु उरांव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Related Articles
राष्ट्रीय वुडब।ल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड वूडब।ल की टीम नागपुर रवाना
राची, झारखण्ड | जनवरी | 10, 2023 :: आज दिनांक 10 01 2023 दिन मंगलवार को झारखंड राज्य वुडब।ल संघ कि ओर से महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय वुडब।ल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड वूडब।ल की टीम को डी ए वी गांधीनगर स्कूल के सुपरवाइजरी हेड निराकार आचार्य , झारखंड राज्य वुडब।ल संघ […]
जिला स्कूल कैंपस में चली जगदीश की योगशाला : प्रतिभागियों ने कहा कमाल का अनुभव हुआ, आभार
रांची, झारखण्ड | जून | 05, 2022 :: रांची के शहीद चौक स्थित जिला स्कूल के कैंपस में योग प्रशिक्षक जगदीश सिंह द्वारा मॉर्निंग वॉक करने वालों को योग कराया . इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने इस कैंप में भाग लिया जो पूर्ण तरह से निशुल्क था भाग लेने […]
वाई बी एन पब्लिक स्कूल में मार्शल आर्ट्स, कराटे, किकबॉक्सिंग, मिक्स-बॉक्सिंग आत्मरक्षा का समर कैंप
रांची, झारखण्ड | मई | 26, 2022 :: वाई.बी.ऐन. स्पोर्ट्स एकेडमी के द्वारा 13 दिवसीय मार्शल आर्ट्स किकबॉक्सिंग मिक्स-बॉक्सिंग कराटे का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सीनियर प्रशिक्षक सेंसई हिमांशू कुमार और सह प्रशिक्षक अंशु कुमारी लोहरा, अलिसा खलखो और सीमा बारला द्वारा कराटे, मिक्स बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, सेल्फ डिफेंस का […]



