रांची, झारखण्ड | जुलाई | 07, 2022 :: ज्योतिर्विज्ञान विभाग रांची विश्वविद्यालय, रांची द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2022 को एक दिवसीय संगोष्ठी विषय – ” वास्तु विज्ञान प्रायोगिक पक्ष : साम्प्रतिक परिप्रेक्ष्य” निश्चित किया गया है l इस संगोष्ठी में अतिथि के रूप में प्रोफेसर गंगाधर पंडा, कुलपति , कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा, प्रोफेसर सुखदेव भाई, कुलपति, बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय , धनबाद एवं डॉ श्रीनिवास पंडा, ज्योतिष विभाग, श्री जगन्नाथ विश्वविद्यालय , पुरी से आ रहे हैं l इस संगोष्ठी में ज्योतिर्विज्ञान के अतिरिक्त अन्य विषयों के भी प्रतिभागी सम्मिलित हो सकते हैं l इस संगोष्ठी में निर्धारित वास्तु संबंधित 30 विषयों पर छात्र , शोधार्थी एवं शिक्षक अपना पत्र वाचन करेंगे l संगोष्ठी में शामिल होने के लिए निबंधन हेतु संस्कृत विभाग, रांची विश्वविद्यालय, रांची में संपर्क करें l इस संगोष्ठी के उद्घाटन कर्ता रांची विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा होंगे l
Related Articles
संस्कार भारती के कलाकारों ने खूब उड़ाई गुलाल और होली मनाई
रांची, झारखण्ड | मार्च | 08, 2020 :: संस्कार भारती के कलाकारों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाई और होली मनाई। भारतीय संस्कृति के इस अहम त्योहार को कलाकारों ने मर्यादापुर्वक मनाते हुए समाज को यह भी संदेश दिया कि किसी भी त्योहार की गरिमा उसे शालीनता और उमंग के साथ मनाने में है। होली के […]
संत जेवियर्स कॉलेज में हुआ फाइनल सॉल्यूशंस का मंचन
राची, झारखण्ड | अक्टूबर 17, 2024 :: संत जेवियर्स कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा महेश दत्तानी द्वारा रचित फाइनल सॉल्यूशंस का मंचन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ एन. लकड़ा,एसजे ने कहा कि कॉलेज में प्रतिभा की कमी नहीं है और कॉलेज प्रशासन प्रोत्साहन देने में कभी पीछे नहीं है। […]
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला अभाविप रांची का प्रतिनिधिमंडल : सौंपा ज्ञापन
राची, झारखण्ड | मई | 21, 2025 :: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपतियों से मुलाकात कर छात्र संबंधी विषयों एवम परिसरों में अभाविप की आगामी गतिविधियों के संदर्भ में में ज्ञापन सौंपा । प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे महानगर मंत्री तुषार […]



