
रांची, झारखण्ड | मार्च | 08, 2020 :: संस्कार भारती के कलाकारों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाई और होली मनाई। भारतीय संस्कृति के इस अहम त्योहार को कलाकारों ने मर्यादापुर्वक मनाते हुए समाज को यह भी संदेश दिया कि किसी भी त्योहार की गरिमा उसे शालीनता और उमंग के साथ मनाने में है। होली के गीतों पर सभी कलाकारों ने होलियाना नृत्य किया और जोगिरा के गायन के साथ ही पूरा माहौल रंग रंगीला हो गया।
कोरोना के भय से उनमुक्त शशिकला, अर्पणा, अपूर्वा, राकेश रमण, सुशील अंकन सुकुमार मुखर्जी आदि कलाकारों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दीं और होली के इस मौके पर समाज को कोरोना वायरस से बचाने के लिये स्वच्छता पर भी जोर दिया गया। संस्कार भारती के कलाकारों में रीना सहाय, ओमप्रकाश, बिनय कुमार, शगुफ्ता यासमीन, विकास कुमार, रोशन प्रकाश सहित अन्य कलाकारों ने भी एक दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं।




