रांची, झारखण्ड | जून | 07, 2022 :: युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंचकूला हरियाणा में आयोजित 4th खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 झारखंड के 11बालक बालिका पहलवान कुष्टाइन भाग ले रहे हैं और उस टीम के मैनेजर के रूप में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार जी गए हुए हैं ।कल झारखंड टीम के पहलवान ने कांस्य पदक प्राप्त किया है ।आज झारखंड टीम के मैनेजर सह झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार को आयोजन समिति की ओर से शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वहां पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रुप में आमंत्रित कर विजेता प्रतिभागियों को उनके हाथों पुरस्कार वितरण कराया गया। श्री रजनीश कुमार को आयोजन समिति के श्री तोमर जी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि श्री रजनीश जी बहुत अच्छा कुश्ती में काम कर रहे हैं और विगत 5 महीना में झारखंड में पांच राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें रजनीश जी ने बहुत ही सूझबूझ के साथ सराहनीय कार्य किया है। हमारे झारखंड के कुश्ती संघ की महासचिव सह हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीस जी को हरियाणा में सम्मानित किया जाना हम सभी झारखंड कुश्ती संघ एवम हॉकी झारखंड के अधिकारियों के लिए सम्मान की बात है हॉकी झारखंड और झारखंड राज्य कुश्ती संघ की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई।
Related Articles
झारखण्ड ओलम्पिक संघ की आम बैठक 4 अप्रैल को
रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 01, 2021 :: झारखण्ड ओलम्पिक संघ की वर्षिक आम बैठक 4 अप्रैल को प्रातः 11 बजे आर0के0आनंद, बॉलिंग ग्रीन, नामकुम में सम्पन्न होगी । इस बैठक में झारखण्ड ओलम्पिक संघ की नई चुनी हुई कमिटी की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी । बैठक में बंगाल ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री […]
बढ़ती ठंड को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने ज़रूरत मंद के बीच किया कंबल का वितरण
राची, झारखण्ड | जनवरी | 18, 2023 :: शहर में ठिठुरते लोगो को ठंड से राहत देने के लिए मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने कंबल बाँटी । राँची के मेन रोड में सड़क के किनारे लोग यू ही सोये ठंड से ठिठुरते रहते है , ऐसे में शाखा अध्यक्ष * पुजा सरावगी* ने […]
जेसीआई राँची का चोखी धानी – पधारो सा!! 17 और 18 दिसंबर को संगम गार्डन में
राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 15, 2022 :: जेसीआई राँची शहर के लिए हमेशा ही कुछ नया और अलग करता आया है आज एक नए कार्यक्रम के साथ राँची के समक्ष आएगा। 17 और 18 दिसंबर को मोराबादी के संगम गार्डन में चोखी धानी ले के आ रहा है। चोखी ढाणी जो की राजस्थान की […]