रांची, झारखण्ड | सितम्बर | 07, 2021 :: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज श्री संदीप मुरारका द्वारा लिखित ‘शिखर को छूते ट्राइबल्स’ पुस्तक का विमोचन किया । इस पुस्तक में उन आदिवासी हस्तियों की जीवनी है, जो पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे गए हैं । यह पुस्तक तीन भागों में लिखी गई है और यह अंतिम संस्करण है । इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, श्री संदीप मुरारका, श्री संतोष अग्रवाल और श्री मुकेश मित्तल मौजूद थे ।




