Breaking News Latest News झारखण्ड

तीन दिवसिय श्री श्याम फ़ाल्गुन सतरंगी मोहत्सव 23 से 25 मार्च  2021 तक श्री श्याम मन्दिर में

रांची, झारखण्ड | मार्च | 22, 2021 :: श्री श्याम मण्डल, राँची के तत्वाधान में दिनाँक 23 मार्च 2021 से 25 मार्च तक तीन दिवसिय श्री श्याम फ़ाल्गुन सतरंगी मोहत्सव अत्यन्त धूम धाम के साथ आयोजित किया जायेगा ।
मोहत्सव का मुख्य कार्यक्रम अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में आयोजित होगा । मोहत्सव की तैयारियों को अन्तिम स्वरूप प्रदान करने के लिये मण्डल की एक सभा श्री श्याम मन्दिर के सभागार में आयोजित की गई । इस अवसर पर पूरे मन्दिर परिसर को भव्य स्वरूप में सजाया जा रहा है – श्रृंगार के लिए कोलकाता के प्रसिद्ध मलाकारों का दल विगत कई दिनों से तन्मयता के साथ कार्य में लगे हुए हैं ।
दिनाँक 23 मार्च को प्रातः 7 बजे श्री लष्मीनारायन मन्दिर ( सेवा सदन हॉस्पिटल के पास ) से भव्य प्रभात फेरी निकाली जायेगी । प्रभात फेरी में भक्तगण श्री श्याम प्रभु के निशान लेकर मधुर फाल्गुनी भजनों की लय पर झूमते नाचते चलेंगे । दिव्य रथ पर श्री श्याम प्रभु का भव्य स्वरूप विराजमान होकर नगर के भक्तों को दर्शन देकर धन्य करेंगे ।
प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर पहुँचेगी जहाँ भक्तगण श्रद्धा सहित श्री श्याम प्रभु को निशान अर्पित करेंगे ।
24 मार्च को रात्रि 9 बजे से मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा । इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु का मनमोहक श्रृंगार किया जायेगा साथ ही भजन पुस्तिका का विमोचन होगा ।
रात्रि 10 बजे श्री श्याम प्रभु की दिव्य ज्योत प्रज्वलित की जाएगी । सम्पूर्ण रात्रि संगीतमय भजनों की धुन के साथ भक्तगण श्री श्याम प्रभु के साथ केसरिया होली का आनन्द लेंगे । इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान – फल – मेवा के अलावा छप्पन भोग भी अर्पित किया जाएगा ।
दिनाँक 25 मार्च को सम्पूर्ण दिवस श्री श्याम प्रभु का द्वादशी दर्शन व खीर चूरमा का भोग अर्पित किया जाएगा । इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को 151 सवामणी भोग अर्पित किया जाएगा ।
रात्रि 10 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा ।

Leave a Reply