राची, झारखण्ड | फरवरी | 11, 2025 ::
दीपशिखा रांची द्वारा होटल ब्लू शिवालिक में बधिरान्धता एवं बहुविकलांगता पर दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला (11 -12 फरवरी 2025) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूर्वी क्षेत्र के 6 राज्यों ( पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं झारखण्ड) से 84 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं । आकांक्षा लायंस इंस्टिट्यूट, रायपुर एवं सेंस इंटरनेशनल इंडिया के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में बधिरान्ध और बहु:विकलांग व्यक्ति, उनके अभिभावक, एवं भाई – बहन तथा उनके साथ काम वाले विशेष शिक्षक जुड़े हैं। इस दो दिवसीय कार्यशाला में RPWD एक्ट 2016 एवं मानसिक स्वास्थ्य से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यशाला में दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों पर सरल भाषा एवं सेंस इंटरनेशनल इंडिया द्वारा विकसित बुकलेट के माध्यम से जानकारी प्रदान किया गया ताकि RPWD Act. 2016 में उल्लेखित अधिकारों को बधिरान्ध और बहु:विकलांग लोग समझ सके तथा अपने अधिकारों को सुरक्षित कर सके और एक समावेशी समाज का निर्माण किया जा सके। साथ ही विकलांग बच्चों के भाई -बहन को तनाव, कम करने, भावनाओं को साझा करने व अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने पर बल दिया गया। दीपशिखा,सेंस एवं आकांक्षा की टीम ने बधिरान्ध के साथ झारखण्ड नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर फॉर डिफेरेंटली एब्लड पंहुचा जिसमे योगेश सी पारखी -सहायक निदेशक (रोजगार) जी से मिले और उन्होंने साथ मिलकर काम करने का दिया। उसके पश्चात कम्पोजिट रीजनल सेंटर, राँची में सूर्यमणि प्रसाद- निदेशक जी ने सी आर सी के सेवाओं के बारे में बताया तथा निरन्तर सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में झारखण्ड राज्य के निःशक्तता आयुक्त जी से मिले और झारखण्ड राज्य के बधिरान्ध लोगों की संख्या, सही दिव्यांगता प्रमाण पत्र, हाई सपोर्ट नीड बोर्ड का गठन व दिव्यांग सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बात हुई। जिसमे माननीय आयुक्त महोदय ने रूचि लेते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम में सेंस इंटरनेशनल इंडिया से उत्तम कुमार – निदेशक, पराग नामदेव – नेटवर्क प्रमुख, श्रुतिलता सिंह – सीनियर नेटवर्क ऑफिसर तथा दीपशिखा की निदेशिका श्रीमती सुधा लिल्हा, प्रमोद कुमार -प्रोग्राम प्रमुख एवं आकांक्षा रायपुर से पंकज मौर्य -रीजनल प्रोग्राम ऑफिसर व अन्य मौज़ूद रहें।




