रांची, झारखण्ड | मार्च | 11, 2021 ::
वीजर्नो ऐप की रांची प्रेस क्लब में लॉन्चिंग
* युवा आत्मनिर्भर बनेंगे और उनको स्वयं की पहचान के साथ आमदनी भी होगी
* पत्रकारिता में एक अनोखा नवाचार
* पूर्णतः भारतीय है
– मनन कोठारी ( अधिकारी, वीजर्नो ऐप )

युवाओं को डिजिटल इंडिया के साथ दुनिया की नवीन जानकारी से जोड़ने के लिए अब युवा स्वयं ही पहल करेगा, युवा अपने मोबाइल से दुनिया भर की जानकारी लोगों को पहुंचाएगा। इससे सच सामने आएगा और फेक वीडियो पर लगाम लगेगी। इसमे वीजर्नो ऐप(Vjourno App) उनकी मदद करेगी। इससे युवा आत्मनिर्भर भी बनेंगे और उनको स्वयं की पहचान के साथ आमदनी भी होगी। इसके लिए रांची में वीजर्नो ऐप (Vjourno App) की लॉन्चिंग गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में की गई और इसी के साथ रांची के युवा भी डिजिटली जुड़कर अपनी नई पहचान बनायेंगे। कंपनी के अधिकारी मनन कोठारी ने डिजिटल इंडिया के प्लेटफार्म की जानकारी दी।
इस संदर्भ में युवा पत्रकारों, फ्रीलांसर्स, यूट्यूब चैनल के संपादकों के लिए नि:शुल्क प्लेटफार्म तैयार किया गया है, इसमें किसी भी प्रकार का व्यय नहीं करना पड़ेगा बल्कि उनके द्वारा अपलोड किए गए वीडियो से आमदनी भी होगी और युवा पत्रकार आत्मनिर्भर भी बनेगा। प्रसन्नता की बात है कि यह पत्रकारिता में एक अनोखा नवाचार है और पूर्णतः भारतीय है।


![I will pray to god to give me the strength to eradicate malnutrition and poverty from Jharkhand : raghubar das [ cm, Jharkhand ]](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/09/02-Raghuvar-das-464x290.jpg)

