भागलपुर (बिहार) | फरवरी | 06, 2021 :: टीवी सीरियल व फ़िल्म अभिनेता आयुष सिंह राजपूत वर्तमान में कई टीवी सीरियल,फ़िल्म,म्यूजिक वीडियो आदि कर चुकें हैं।हालाँकि,अभी तक कोई बड़ा किरदार नहीं मिला।पर आयुष एक सफल अभिनेता बन कर उभरेंगे।बचपन से ही फिल्में देखने का शौक रहा हैं।फिल्मों को देख कर ही अभिनय के प्रति प्रेरित हुए और अभिनेता के रूप में सफल होने का मन बना लिया।घर परिवार से शुरुआत में विरोध का सामना करना पड़ा।परंतु अंततः माता पिता का साथ मिलने लगा।आयुष ने अभिनय के क्षेत्र में संघर्ष का सफर अपने कॉलेज के दिनों में प्रारम्भ की।उस समय इन्होंने भोजपुरी फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया।किसी में चयनित नहीं तो किसी में चयनित हुए पर फ़िल्म ही नहीं बनी और अगर फ़िल्म भी बनी तो रिलीज नहीं हुई।ऐसा भाग्य या दुर्भाग्य कहें आयुष को सामना करना पड़ा।भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में दोस्त की मदद से काम मिला और यह काफी सफल शुरुआत हुई।पर म्यूजिक वीडियो व लघु फ़िल्म करने के बाद भी जिस चीज की ललक थी।वह अधूरी सी महसूस हो रही थी।इस प्रकार इन्होंने सफलता असफलता को देखते हुए एक्टिंग सीखने के लिए ट्रैनिंग संस्थान से जुड़ने का मन बनाया।जिसके बाद मुम्बई की ओर निकल पड़े।मुम्बई जैसे शहर में संघर्ष का एक नया दौर शुरू हुआ।यह सिलसिला काफी समय तक चला और फिर इन्होंने मुम्बई में अपनी शुरुआत एक ऑडियंस के रूप में की।थोड़े बहुत पैसे भी मिलने लगे।ऑडियंस से जूनियर ऑर्टिस्ट और फिर बनें एक अभिनेता।वर्तमान में आयुष कई बॉलीवुड फिल्म,टीवी सीरियल में अभिनय कर चुके हैं।पर बतौर मुख्य नायक अथवा बड़ा किरदार करने की चाहत अधूरी ही हैं।आयुष भविष्य में बड़ा किरदार और बेहतरीन फिल्मे करना चाहते हैं।
Related Articles
झारखंड मलखंब अकादमी में नये सत्र हेतु बालक -बालिका/पुरुष -महिला वर्ग का नामांकन के लिए चयन सह प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
राची, झारखण्ड | फरवरी | 25, 2024 :: आज बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय ,सेक्टर-2 , धुर्वा रांची में झारखंड मलखंब अकादमी में नियमित अभ्यास के लिए बालक- बालिका /पुरुष-महिला वर्ग का नामांकन करने के लिए चयन सह प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन झारखंड संघ के महासचिव सह निदेशक झारखंड मलखंब अकादमी […]
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा द्वारा सातवी स्थाई प्याऊ का उद्घाटन
राची, झारखण्ड | मई | 17, 2024 :: मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा सत्र 2024–25 अमृतधारा महोत्सव के अंतर्गत 7 दिन 7 स्थान 7 स्थायी अमृतधारा लगाने का संकल्प 10 मई को लिया गया था। जिसके तहत आज़ रामजनकी मन्दिर, न्यू मार्केट चौक, राँची सातवां स्थाई में अमृतधारा की स्थापना की गई। आज़ शाख़ा ने […]
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस :: रांची प्रेस क्लब ने किया महिला पत्रकारों को सम्मानित
रांची, झारखण्ड | मार्च | 08, 2020 :: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री बलबीर दत ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं है। […]