भागलपुर (बिहार) | फरवरी | 06, 2021 :: टीवी सीरियल व फ़िल्म अभिनेता आयुष सिंह राजपूत वर्तमान में कई टीवी सीरियल,फ़िल्म,म्यूजिक वीडियो आदि कर चुकें हैं।हालाँकि,अभी तक कोई बड़ा किरदार नहीं मिला।पर आयुष एक सफल अभिनेता बन कर उभरेंगे।बचपन से ही फिल्में देखने का शौक रहा हैं।फिल्मों को देख कर ही अभिनय के प्रति प्रेरित हुए और अभिनेता के रूप में सफल होने का मन बना लिया।घर परिवार से शुरुआत में विरोध का सामना करना पड़ा।परंतु अंततः माता पिता का साथ मिलने लगा।आयुष ने अभिनय के क्षेत्र में संघर्ष का सफर अपने कॉलेज के दिनों में प्रारम्भ की।उस समय इन्होंने भोजपुरी फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया।किसी में चयनित नहीं तो किसी में चयनित हुए पर फ़िल्म ही नहीं बनी और अगर फ़िल्म भी बनी तो रिलीज नहीं हुई।ऐसा भाग्य या दुर्भाग्य कहें आयुष को सामना करना पड़ा।भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में दोस्त की मदद से काम मिला और यह काफी सफल शुरुआत हुई।पर म्यूजिक वीडियो व लघु फ़िल्म करने के बाद भी जिस चीज की ललक थी।वह अधूरी सी महसूस हो रही थी।इस प्रकार इन्होंने सफलता असफलता को देखते हुए एक्टिंग सीखने के लिए ट्रैनिंग संस्थान से जुड़ने का मन बनाया।जिसके बाद मुम्बई की ओर निकल पड़े।मुम्बई जैसे शहर में संघर्ष का एक नया दौर शुरू हुआ।यह सिलसिला काफी समय तक चला और फिर इन्होंने मुम्बई में अपनी शुरुआत एक ऑडियंस के रूप में की।थोड़े बहुत पैसे भी मिलने लगे।ऑडियंस से जूनियर ऑर्टिस्ट और फिर बनें एक अभिनेता।वर्तमान में आयुष कई बॉलीवुड फिल्म,टीवी सीरियल में अभिनय कर चुके हैं।पर बतौर मुख्य नायक अथवा बड़ा किरदार करने की चाहत अधूरी ही हैं।आयुष भविष्य में बड़ा किरदार और बेहतरीन फिल्मे करना चाहते हैं।
Related Articles
जनवरी के शुभ मुहूर्त जानते है डॉ सुमित्राजी से – -पार्ट 3
जनवरी के शुभ मुहूर्त जानते है डॉ सुमित्राजी से – -पार्ट 3 हिंदू धर्म में प्राचीन काल से मुहूर्त को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है। जनवरी के सगाई , रोका , टीका, गोद भराई, परीक्षा देने का मुहूर्त, प्रतियोगिता परीक्षा हेतु आवेदन-पत्र भरने और जमा करवाने के शुभ मुहूर्त। सगाई / रोका / टीका […]
साहिब श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरियों के रूट :: 25 – 12 – 22 दिन रविवार
राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 24, 2022 :: साहिब श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरियों के रूट :: 25 – 12 – 22 दिन रविवार गुरुद्वारा साहिब मेन रोड की प्रभात फेरी बस के द्वारा बलजीत सिंह होडा , चरणजीत सिंह , जसदीप सिंह , मनजीत सिंह , […]
जेसीआइ, रांची द्वारा पुनीत आहार का वितरण
रांची, झारखण्ड | मई | 08, 2021 :: सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास की संस्था जेसीआइ, रांची ने रांची के स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में कोरोना का इलाज करा रहे परिजनों एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन पैकेट (पुनीत आहार ) का वितरण किया । जेसीआइ, रांची के अध्यक्ष जेसी गौरव अग्रवाल ने बताया की शुद्ध एवं […]