दिल्ली | फरवरी | 05, 2021 :: अंहिसा जीवन का दर्शन है।
जीविका के साथ नैतिक मूल्यों के विकास हेतु अणुव्रत दर्शन के व्याख्याता आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी ने सम्यक आजीविका की बात प्रस्तुत की।अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन आशीर्वाद से अणुव्रत समिति दिल्ली अंहिसा प्रशिक्षण हेतु अनुभूति योग ट्रस्ट ,विवेक विहार के मिलकर जरूरतमन्द युवाओं को दक्ष योगा ट्रेनर का सर्टिफाईड प्रशिक्षण दिलाने का विनम्र प्रयास कर रही है।
अनुभूति की अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता व मुख्य प्रशिक्षक जनाब शेखसफी अंसार के प्रशिक्षण एवं समिति के आर्थिक सहयोग से यंहा से देव वर्मा, हरजित कौर एव दीपा कुमारी योगा प्रशिक्षक बन कर स्व पर कल्याण की भावना के साथ आजीविका उपार्जन मे आगे बढ रहे हैं।




