रांची, झारखण्ड | जनवरी | 22, 2023 :: श्री महावीर मंडल राँची की वार्षिक कार्यसमिति बैठक ब्राम्हण धर्मशाला में श्री महावीर मंडल राँची के अध्यक्ष अशोक पुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
बैठक की शुरुआत श्री राम वंदना से की गई ।बैठक में मुख्यरूप से श्री महावीर मण्डल राँची के पूर्व अध्यक्ष शहीरालाल साहू , राजीव रंजन मिश्रा , रामधन बर्मन , उपेंद्र रजक , नंद लाल शर्मा एवं राज किशोर उपस्थित थे ।
बैठक का संचालन कैलाश केसरी एवं धन्यवाद ज्ञापन गोपाल पारीक ने किया ।
बैठक में शामिल सभी पूर्व अध्यक्षो एवं वरीय सदस्यो को चुनरी ओढ़ाकर एवं श्री राम पट्टा देकर सम्मानित किया गया। बैठक में वर्ष 2022-23 में मंडल द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं आय-व्यय का व्योरा सर्व सम्मति से पारित किया गया ।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 2023-24 में श्री रामनवमी मोहत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा एवं श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी ।
बैठक में श्री महावीर मंडल राँची के पूर्व अध्यक्ष स्व मनोज खन्ना , श्री महावीर मंडल चुटिया के पूर्व अध्यक्ष स्व बाबूलाल ठाकुर एवं श्री महावीर मण्डल बरियातू के पूर्व अध्यक्ष स्व राकेश कुमार महेन्द्रू के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया ।
बैठक में श्री श्री दूर्गापूजा समिति सिदरौल को भव्य पूजा आयोजन करने के लिए समिति द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।
बैठक में श्री महावीर मंडल चुटिया के अध्यक्ष सुनील रंजन सहाय , श्री महावीर मंडल पुनदाग के अध्यक्ष बृंद कुमार साहू ,श्री महावीर मंडल बरियातू के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र, श्री महावीर मंडल बडगाई के अध्यक्ष डॉ जीवाधन प्रसाद , श्री महावीर मंडल लोवाडीह के अध्यक्ष पप्पू सिंह , श्री महावीर मंडल कांके रोड के अध्यक्ष बलराम प्रसाद , श्री महावीर मंडल रातू रोड के अध्यक्ष अमित सोनी , श्री महावीर मंडल हिंदपीढ़ी के अध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी , श्री महावीर मंडल लालपुर के अध्यक्ष बजरंग वर्मा , श्री महावीर मंडल कोकर के अध्यक्ष दीपू पासवान , श्री महावीर मंडल नामकुम के अध्यक्ष मुन्ना बड़ाईक एवं श्री महावीर मंडल अरगोड़ा के अभिषेक चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किये ।
बैठक में शशांक शर्मा , पीयूष आनंद , राकेश सिंह , अमरदीप साहू , धनराज साहू , आशीष बर्णवाल , बिरजू महतो सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे ।




