धनबाद, झारखण्ड | जनवरी | 29, 2021 :: 32 वां राष्ट्रीय सुरक्षा माह अंतर्गत आज सीआईएसफ इकाई बीसीसीएल में इकाई प्रभारी डीआईजी पी रामन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।
साथ ही सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु पैदल मार्च के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस धनबाद एवं परिवहन विभाग धनबाद के अधिकारियों द्वारा परिवहन नियमों के बारे में क्लास के माध्यम से अवगत कराया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा सेल डीपीआइयू टीम द्वारा वहाँ उपस्थित सीआईएसएफ के सभी वरीय पदाधिकारियों सहित जवानों को सड़क सुरक्षा
के 18 बिंदुओं का शपथ दिलाया गया।
सीआइएसएफ ईकाई में कमांडेट द्वारा सड़क सुरक्षा डीपीआइयू टीम के पुष्कर कुमार एवं ट्राफिक एएसआइ अशोक यादव को शॉल भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट शेखर रमोला, उप कमांडेंट विश्वनाथन एस, सहायक कमांडेंट एके चट्टोपाध्याय एवं इकाई के अन्य बल सदस्यों, डीपीआइयू टीम के प्रदीप कुमार ने भाग लिया।
अभियान के दूसरे भाग में जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने श्रीराम ग्रुप गोविंदपुर एवं टाटा टिस्कोन के सौजन्य से गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें बिना हैलमेट के चालकों को जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव तथा श्रीराम ग्रुप के प्रबंधक नंद लाल अग्रवाल द्वारा हेल्मेट दिया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने लोगों को सड़क सुरक्षा के 18 बिंदुओं पर जागरूक किया।




