धनबाद, झारखण्ड | जनवरी | 29, 2021 :: झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद जिला कमेटी ने एक प्रेस वार्ता कर सोमवार को बताया कि धनबाद में वैश्विक महामारी कोरोना के वजह से 49 वां स्थापना दिवस का आयोजन नहीं किया जाएगा नेताओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना स्थापना दिवस धनबाद के गोल्फ मैदान में मनाती रही है। लेकिन वैश्विक महामारी के वजह से इस वर्ष सादे समारोह में स्थापना दिवस कार्यक्रम को संपन्न किया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में पंचायत स्तर के कार्यकर्ता एक आयोजन कर स्थापना दिवस समारोह संपन्न करेंगे। जबकि जिला कमेटी और केंद्रीय कमेटी शहर के जिला परिषद मैदान में एक छोटा आयोजन कर झारखंड आंदोलन में शहीद हुए लोगों को समाधि बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी तथा तथा झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस की औपचारिकता पूरी की जाएगी। इस औपचारिकता वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला कमेटी तथा केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। हालांकि प्रेसवार्ता में बताया गया कि अगले वर्ष 2022 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना का 50 वां वर्ष होगा। जिससे वह लोग काफी धूमधाम से आयोजित करेंगे।
Related Articles
चंद्रघंटा – नवरात्रि का तीसरा दिन
रांची, झारखण्ड । अक्टूबर | 03, 2018 :: पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैयुता। प्रसादं तनुते मद्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥“ श्री दुर्गा का तृतीय रूप श्री चंद्रघंटा है। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन और अर्चना किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर […]
हॉकी झारखंड की 10वी वार्षिक आम सभा :: हॉकी सिमडेगा को लगातार तीसरे वर्ष मिला बेस्ट डिस्ट्रिक ऑफ द हॉकी झारखंड का अवार्ड
राची, झारखण्ड | नवम्बर | 01, 2023 :: रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभागार में आज हॉकी झारखंड की 10वी वार्षिक आम सभा अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में हॉकी झारखंड के कार्यकारणी समिति के सदस्य, सभी 24 जिला के […]
विहिप और अन्य हिंदु परिवार के द्वारा पुरे प्रांत में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 23, 2024 :: श्री हनुमान जन्मोत्सव,चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर विहिप और अन्य हिंदु परिवार की द्वारा पुरे प्रांत में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया । प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कहां कि हम सभी के लिए यह अति आनंद का विषय है कि इस वर्ष […]