रांची , झारखण्ड | जून | 06, 2020 ::लॉक डाउन की लंबी मियाद तक गरीबो के बीच राशन मुहैया कराया जाता रहेगा।आज इलाही नगर पुनदाग में राशन बांटते हुए अमन फाउंडेशन के अध्य्क्ष सामाजिक सेवी कमाल अख्तर ने कही।इन्होंने कहा कि आज सब से अधिक जरूरतमंद मजदूर और रोज कमाने खाने वालों का परिवार है।लोगों का काम एक लंबे समय से बंद है।बाज़ारो में सामान दुगनी कीमत में भी नही मिल रही। इस नाजुक दौर में लोगो की सेवा ही सर्व धर्म है। हमे जाति धर्म से ऊपर उठ कर मानवता को बचाना है।इन्होंने सरकार से मांग की है कि जरूरत और रोजमर्रा के सामानों को सरकारी मूल्यों में अवाम को मुहैया कराने के लिए चलंत वाहन की सेवा हर मुहल्ला और बस्ती में दिया जाय।साथ ही चलंत चिकित्सा के माध्यम से लोगो को प्राथमिक उपचार और मौसमी बीमारियों पर दवा उपलब्ध कराई जाय । इस मौके पर धर्मेन्द्र सिंह,मो0 शाहबाज़ जाबिर हुसैन मुख्य रूप से जन सेवा में लगे है।
Related Articles
मारवाड़ी महिला मंच, रांची शाखा द्वारा तीन दिवसीय बसंत मेला 14 मार्च से
राची, झारखण्ड | मार्च | 13, 2024 :: मारवाड़ी महिला मंच, रांची शाखा के द्वारा अग्रसेन भवन में 14, 15 एवं 16 मार्च को तीन दिवसीय बसंत मेला लगाया जाएगा । मेले में 50 स्टाल लगाए जा रहे है। इस मेले में तरह-तरह की नवीनतम डिजाइन में लड़कियों एवं महिलाओं के लिए एक्सक्लूसिव डिजाइन के […]
श्री राधाकृष्ण मंदिर,कृष्णा नगर कॉलोनी में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन शैल पुत्री मां दुर्गा की पूजा अर्चना
रांची, झारखण्ड | मार्च | 25, 2020 :: श्री राधाकृष्ण मंदिर,कृष्णा नगर कॉलोनी में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन आज 25 मार्च, बुधवार को शैल पुत्री मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई. श्री राधाकृष्ण मंदिर,कृष्णा नगर कॉलोनी,रातु रोड में आज सुबह सर्वप्रथम कलश स्थापना की गई. तत्पश्चात नगर कल्याण के लिए अखंड ज्योत प्रज्वलित […]
श्री श्याम प्रभु जन्मोत्सव 12 नवम्बर को
राची, झारखण्ड | नवम्बर | 11, 2024 :: अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 12 नवम्बर 2024 को श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव अत्यन्त धूम धाम के साथ आयोजित किया जाएगा । इस अवसर पर पूरे मन्दिर परिसर को अत्यन्त सुचारीपूर्ण ढंग से सजाया जा रहा है तथा श्री श्याम प्रभु सहित शिव […]



