Breaking News Latest News झारखण्ड

चड़री तालाब में इसबार छठव्रती करेंगे मां गंगा का अनुभव :: 40 हजार लीटर गंगा जल वितरित किया जायेगा छठव्रतियों के बीच

रांची, झारखण्ड | नवंबर | 11, 2018 :: छठ व्रतियों के लिए चड़री तालाब की साज-सज्जा शुरू हो गयी है। चड़री सरना समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक रविवार को तालाब घाट के प्रांगण में हुई, जिसमें छठ पर्व की तैयारियों पर समीक्षा की गयी। समिति के मुख्य संरक्षक जितेन्द्र सिंह, अध्यक्ष बबलु मुंडा और महासचिव रवि मुंडा ने तैयारियों के संबंध में पत्रकारों को बताया कि इस बार छठ व्रती यहां मां गंगा का अनुभव करेंगे। इसके लिए पटना स्थित गंगा घाट से 40 हजार लीटर गंगा जल मंगवाया जा रहा है, जो छठव्रतियों के बीच अर्घ्य के लिए वितरित किये जायेंगे। समिति का यह प्रयास होगा कि छठ व्रतियां मां गंगा का अनुभव करें तथा भयमुक्त वातावरण में पुजा करें। यहां भगवान भास्कर की विशाल प्रतीमा स्थापित की जायेगी। जहां छठव्रती अपने अराध्यदेव का दर्शन एवं पुजन कर सकेंगे। बैठक की अध्यक्षता चड़री सरना समिति के अध्यक्ष बबलु मुंडा ने की।
बैठक में निर्णय हुआ कि छठ के दूसरे दिन यानी 14 नवंबर को हर साल की भांति इस साल भी जतरा महोत्सव (जो पूर्व से ‘रांची कोल जतरा महोत्सव’ के नाम से जाना जाता था) धूमधाम से आयोजित की जायेगी। रात्रि में रंगारंग (आर्केस्टा) कार्यक्रम होगा। अगले दिन 15 नवंबर को तालाब परिसर में भगवान भास्कर का महाभंडारा होगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शिरकत कर प्रसाद ग्रहण करेंगे।
बबलु मुंडा ने प्रशासन से मांग किया कि छठ में अर्घ्य देने बड़ी संख्या में छठव्रती और उनके परिवार के लोग पहंुचते हैं। तालाब गहरा है। लोग स्नान करने तालाब में प्रवेश करते हैं। ऐसे में लोगों का ध्यान रखने के लिए पहले से अधिक एनडीआरएफ टीम के सदस्यों की तैनाती की जाये। साथ ही दो नाव दिये जायें, जो पूरी तरह से बचाव साज-सज्जा के साथ तैनात हो। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान रहें।
जितेन्द्र सिंह ने कहा कि समिति के सैकड़ों वोलेंटियर तालाब के चप्पे-चप्पे पर रहेंगे और उनका काम छठव्रतियों और धर्मावलंबियों को सुविधा प्रदान करना होगा।
रवि मुंडा ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी तालाब को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। साज-सज्जा और साउंड सिस्टम चारों तरफ लगाये जायेंगे। किसी को कोई परेशानी न हो, उसका समिति पूरा ध्यान रखेगी।
बैठक में मुख्य रूप से छठ पुजा समिति के अध्यक्ष सबलू मुंडा, समाजसेवी जय सिंह यादव, गांडीव सांध्य दैनिक के सुनील पांडेय, आचार्य शशिकांत मिश्रा, धाना नायक, सागर कच्छप, राहुल मुंडा, शांतनु कुमार, विक्की वर्मा, दानिश मुंडा, संदीप मुंडा, विक्की मुंडा, अमनदीप मुंडा, भीम मुंडा, प्रकाश मुंडा, राजेन्द्र मुंडा, दुर्गा तिर्की आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply