राँची, झारखण्ड | अक्टूबर | 09, 2018 :: जेसीआई रांची के एक्सपो उत्सव के 23 वे संस्करण का हुआ समापन। 5 दिन तक चले इस उत्सव में शॉपिंग,सांस्कृतिक कार्यक्रम,सैंड आर्ट एवं प्रतियोगिताओ का रांची की जनता ने भरपूर आनंद उठाया।
समापन समारोह में जेसीआई इंडिया के अध्यक्ष जेसी अर्पित हाथी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। श्री हाथी ने संस्था को एक्सपो के सफल आयोजन के लिये बधाई दी और कहा संस्था इस एक्सपो को बेहद बेहतरीन तरीके से करती आ रही है , इतना बड़ा आयोजन करना बड़ी बात है और यह संस्था रांची ही नहीं बल्कि पुरे भारत में अपने कार्यो के लिये परचम लहरा चुकी है। संस्था स्कालरशिप,लाबेद गांव में विद्यालय,प्याऊ,अंतिम यात्रा वाहन ,एम्बुलेंस और भी हर चैत्र में अपना योगदान देते आई है। जो की कबीले तारीफ है।
समापन समारोह में एक्सपो में लगे स्टाल धारको को भी अवार्ड मिले।
बेस्ट डेकॉर में – लुमेन लाइट्स एवं सिम्पली आर्ट मुंबई को मिला।
बेस्ट सेल्स – किंग सैफरन (अफगानिस्तान) तथा एल.जी सुनेजा संस को मिला।
वही बेस्ट ओवरआल स्टाल में पासा रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड और हौंडा बाइक ने बाजी मारी।
एक्सपो में उत्क्रिस्ट योगदान के लिए संस्था के सदस्यों को भी खास तौर से सम्मानित किया गया :
एक्सपो कोहिनूर – नारायण मुरारका
एक्सपो ज्वेल – अमित खोवाल
एक्सपो रतन- मयंक अग्रवाल
एक्सपो पद्म भुसन- निशांत मोदी और पंकज साबू
एक्सपो भुसन – निखिल अग्रवाल और अभिषेक मोदी
एवरग्रीन पिल्लर्स – अनूप अग्रवाल,मनीष रामसीसरिया
पांच रत्न – अलोक गोयल,अजित साहू,अरविन्द राजगारिया,सुशिल केडिया,राकेश जैन को मिला।
इसके अलावा रोहित जैन, मोहित वर्मा, नितिन मोदी, नीरज पोद्दार, भारत जाजू, आशीष खोवाल, प्रतीक जैन, गौरव माहेश्वरी, विवेक मोदी, कौशल मुरारका, सिद्धार्थ जैसवाल अन्य को भी उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।