Breaking News Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

आर्ट ऑफ गिविंग रत्न सम्मान समारोह–2026 में 19 विभूतियां एवं देवघर जिला इकाई सम्मानित

रांची, 23 अगस्त 2026। आर्ट ऑफ गिविंग, झारखंड यूनिट द्वारा पलाश मीटिंग हॉल, डोरंडा में “आर्ट ऑफ गिविंग रत्न सम्मान समारोह–2026” आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, चिकित्सा, समाजसेवा एवं खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 19 विभूतियों तथा देवघर जिला इकाई को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि KIIT एवं KISS के संस्थापक प्रो. डॉ. अच्युत सामंत ने सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने झारखंड में KISS की इकाई स्थापित करने का आग्रह किया, ताकि ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा, खेल और बेहतर अवसर मिल सकें।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने सम्मानित विभूतियों को बधाई दी। श्री शेखर बोस ने सेवा और समर्पण की भावना को समाज में मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की 19 हस्तियों को सम्मानित किया गया। आर्ट ऑफ गिविंग, देवघर यूनिट को सर्वश्रेष्ठ जिला इकाई का सम्मान मिला। धन्यवाद ज्ञापन सुनील सहाय ने किया।

 

Leave a Reply