Breaking News Latest News झारखण्ड

योग के 100 सेंटर को शुभारंभ होगा, जहां मिलेगा योग को प्रशिक्षण : रघुवर दास

रांची , झारखण्ड | जून | 21, 2019 :: मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड का योग से पुराना रिश्ता रहा है। संथाली, हो, मुंडा समेत अन्य जनजातीय समुदाय भी अपने सांस्कृतिक और दैनिक जीवन में योग को अपनाये हुए हैं। करमा, सरहुल सहित अन्य पर्व में योग की झलक देखने को मिलती है। यहां के संस्थान भी योग को लेकर गंभीर हैं, फिर वो रामकृष्ण मिशन हो या देवघर का रिखिया घाम। वर्तमान में 340 योग केंद्रों में योग की शिक्षा दी जा रही है। 100 और सेंटर प्रारंभ करने की योजना सरकार की है।

Leave a Reply