Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

जी डी गोयनका स्कूल में योग प्रशिक्षण शिविर

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   23, 2024 ::

जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ स्कूल के निदेशक मदन सिंह, उप निदेशक अमन सिंह, स्कूल के प्रचार्य डॉ सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
योग गुरु आर्य प्रहलाद भगत ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आसान और प्राणायाम का अभ्यास कराया, जिसमे उत्तनपाद , वृक्षासन , गरुड़ आसान, योगनिंद्रासन, पद्मासन अनुलोम विलोम सहित कई तरह के योगा अभ्यास विद्यार्थियों को कराए गए।

प्रचार्य डॉ सुनील कुमार ने कहा है कि योग के साथ साथ चार चीजें जो हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, शारीरिक और मानसिक शुद्धि, नियमित आराम आवश्यक है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल के खेल शिक्षक अतिथि कुमार जैना, योग शिक्षक देवा शीश प्रामाणिक आदि कई लोग उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply