राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 02, 2022 :: 36 वें राष्ट्रीय खेल मैं पहली बार योगासन प्रतियोगिता शामिल हुई है जिसमें भाग लेने के लिए 12 सदस्य झारखंड योगासन की टीम टीम प्रबंधक संजय सिंह के नेतृत्व में गुजरात जा रही है रवाना होने से पूर्व झारखंड के खेल निदेशक सरोजिनी लाकड़ा जी से मिलकर योगासन के खिलाड़ियों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर खेल निदेशक ने खिलाड़ियों को झारखंड के लिए पदक जीतने की शुभकामनाएं दी राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योगासन को शामिल किया गया है इससे योग के खिलाड़ियों में काफी उत्साह है खिलाड़ियों को बधाई देने झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक दल प्रबंधक शिवेंद्र दुबे योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के महासचिव श्री विपिन कुमार पांडे एवं अन्य पदाधिकारी गण शामिल है खिलाड़ी के अच्छे प्रदर्शन की सभी ने उम्मीद जताई है और योगासन खेल के माध्यम से झारखंड का नाम पूरे राष्ट्र में उज्जवल करने की शुभकामनाएं दीl




