Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

बायोटेक में नामांकन के लिए मारवाड़ी कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा अयोजित

राची, झारखण्ड | जून | 19, 2024 ::

मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को बीएससी बायोटेक विषय के सत्र-2024 के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस परीक्षा को मारवाड़ी महाविद्यालय के एंड्रॉयड बेस्ट मोबाइल एप्लीकेशन से ऑनलाइन मोड में लिया गया। 80 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी और परीक्षा अंत होते ही उन्हें अपने अंक का एप्स के माध्यम से पता चल जाता है। इसकी नामांकन सूची 24 जून को कॉलेज वेबसाइट में प्रकाशित की जायेगी। वहीं, 20 जून को ऑनलाइन माध्यम से ही बीबीए, तथा 22 जून को बीसीए के लिए भी परीक्षा ली जाएगी जिसमें लगभग दो हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन दिया है।

परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कॉलेज द्वारा गठित टीम की अध्यक्षता डॉ आरआर शर्मा के द्वारा किया गया। वहीं, टीम में राजू मांझी, कुणाल कुमार, सुमित कुमार, अनुभव चक्रवर्ती,जितेंद्र कुमार, पुनीत कुमार सिंह, पियाली, अनुज कुमार सिंह ने अपनी-अपनी भागीदारी दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. आरआर शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ उमेश कुमार डीएसडब्ल्यू डॉ. तरुण चक्रवर्ती, बायोटेक कॉर्डिनेटर डॉ राजीव कुमार, डॉ पिंकी राज साहू ने सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply